हम भारतीयों का जुगाड़ में कोई हाथ नहीं पकड़ सकता है। हमारे देश में एक से एक जुगाड़ू लोग हैं जो अपने इस कला की वजह से फेमस हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उनकी कला को खूब सराहा भी है। मगर ये देखने के बाद अब हर किसी को लगने लगा है कि ये तो वो भी कर सकते हैं और जुगाड़ से बनी चीजों का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। मगर इन्हें ये नहीं पता कि लोग जिस तरह कला की सराहना करते हैं, उसी तरह वीडियो पसंद ना आने पर बेइज्जती भी खूब करते हैं। इस भाई के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। आइए आपको पूरी बात बताते हैं।
Related Stories
शख्स ने बनाई बिना पैडल वाली साइकिल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स यह दावा कर रहा है कि उसने एक ऐसी साइकिल बनाई है जो बिना पैडल के चल सकती है। इसके साथ ही वो बंदा ये भी कह रहा है कि इसमें कोई मोटर भी नहीं लगी है। वीडियो में उसने बताया कि आखिर ये साइकिल चलेगी कैसे? शख्स अपने पैरों से साइकिल को धकेलता है जिसके बाद साइकिल चलने लगती है।
लोगों ने कहा- फिर मत दिखना
इस वीडियो को शख्स ने @master_ashishhh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 दिन पहले पोस्ट किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.55 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। मगर कमेंट में किसी भी शख्स ने इस टैलेंट की तारीफ नहीं की है। एक बंदे ने लिखा- इस भाई के पास सॉल्यूशन के लिए प्रॉब्लम है। एक दूसरे शख्स ने लिखा- अगर दुनिया इस इंसान के खिलाफ है तो मैं दुनिया के साथ हूं। आपका इस वीडियो पर क्या कहना है, कमेंट में लिखकर बताएं।
यहां देखे वीडियो
सबसे बड़ा आलसी कौन? हो रहा अजीब कंपटीशन, जीतने पर कितने रुपये मिलेंगे, ये भी जान लीजिए
कर्म का फल जरूर मिलता है; एक शख्स ने गाय से लिया पंगा तो उसने कर दी उसकी कुछ ऐसी हालत, वीडियो वायरल