1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सबसे बड़ा आलसी कौन? हो रहा अजीब कंपटीशन, जीतने पर कितने रुपये मिलेंगे, ये भी जान लीजिए

सबसे बड़ा आलसी कौन? हो रहा अजीब कंपटीशन, जीतने पर कितने रुपये मिलेंगे, ये भी जान लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 13, 2023 06:01 pm IST,  Updated : Sep 13, 2023 06:01 pm IST

उत्तरी मोंटेनेग्रो के रिसॉर्ट गांव ब्रेजना में एक बहुत ही अजीबो-गरीब कंपटीशन चल रहा है। यहां आपको यह साबित करना है कि सबसे ज्यादा आलसी केवल आप हैं। अगर आपने यह साबित कर दिया तो आपको 88 से ज्यादा का इनाम मिलेगा।

सबसे बड़ा आलसी कौन?- India TV Hindi
सबसे बड़ा आलसी कौन? Image Source : REUTERS

आपने आज तक यह बात कई बार सुना होगा कि आलसी लोग जिंदगी में हमेशा पीछे रह जाते हैं। इस बात के लिए कई लोग अपने घरवालों से ताना भी सुनते है। मगर अब आलसी होने पर आप जिंदगी में पीछे नहीं रहेंगे। उत्तरी मोंटेनेग्रो में एक अजीब सा कंपटीशन कराया जा रहा है। इसमें आपको बस यह साबित करना है कि आप से बड़ा आलसी कोई दूसरा इंसान नहीं है। अगर आप सबसे बड़ी आलसी साबित हो गए तो आपको एक बड़ा सा इनाम भी दिया जाएगा।

जीतने के लिए क्या करना होगा? 

इस कंपटीशन के कुछ अलग ही नियम है। ऐसे नियम आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे। इस प्रतियोगिता में जो भी लोग हिस्सा लेंगे उन्हें सभी काम लेट कर करना होगा। अब ये काम चाहे खाने-पीने का हो या फिर मोबाइल चलाने का हो। अगर आपको किताब भी पढ़ना है तो बिस्तर पर लेट कर ही पढ़ना पड़ेगा। इस प्रतियोगिता में अगर आप थोड़ी देर के लिए भी उठे, बैठे या फिर खड़े हो गए तो इसे नियमों का उल्लघंन माना जाएगा और आप इस कंपटीशन से बाहर हो जाऐंगे। मगर हां आपको हर 8 घंटे में 10 मिनट का ब्रेक दिया जाता है ताकि आप टॉयलेट जा सके।

रॉयटर्स के मुताबिक यह प्रतियोगिता पिछले 12 सालों से हर साल आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता को करीब 25 दिन हो चुके हैं मगर 7 प्रतियोगिता अभी भी बिस्तर पर लेटे हुए अपने जीत का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल का रिकॉर्ड 117 घंटों का था जो टूट चुका है। मगर कंपटीशन में प्रतिभागी अभी भी बने हुए हैं इसलिए यह गेम अभी भी जारी है।

जीतने वाले को मिलेगा इनाम

आपने आजतक बहुत तरह के प्रतियोगिता के नाम सुने होंगे मगर आजतक ऐसे कंपटीशन का नाम नहीं सुना होगा। आपको ये भी बता दें कि इस कंपटीशन में जीतने वाले शख्स को 1,070 डॉलर का इनाम मिलेगा। 1,070 डॉलर भारतीय मुद्रा के मुताबिक करीब 89 हजार रुपये है। अगर आपको लगता है कि आपको कोई दोस्त इस कंपटीशन में जीत सकता है, तो उस तक इस खबर को जरूर पहुंचाए। और आपको ये कंपटीशन कैसा लगा, हमें कमेंट करते हुए जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें-

जब खेत में ही हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग और थानेदार बन गया एंकर, जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार Video

कर्म का फल जरूर मिलता है; एक शख्स ने गाय से लिया पंगा तो उसने कर दी उसकी कुछ ऐसी हालत, वीडियो वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।