सोशल मीडिया वो अड्डा है जहां सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग कंटेंट लोग पोस्ट करते हैं। उन्हीं सब पोस्ट को देखकर लोग अपना मनोरंजन भी करते हैं। आप भी अलग-अलग पोस्ट को देखते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि जो वीडियो या फोटो सबसे अलग होते हैं या फिर खूब सारे लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। कभी जुगाड़, कभी मेहनत, कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी कुछ और वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि चारों तरफ बहुत सारा पानी भरा हुआ है। वहां जमकर बारिश हुई होगी या फिर बाढ़ आया होगा जिसके बाद इतना पानी भर गया। उसी पानी के बीच कुछ बच्चे स्कूल जाते हुए नजर आते हैं। वीडियो में दिखता है कि बच्चे स्कूल के ड्रेस में हैं, पीठ पर बैग है और वो जुगाड़ वाले नाव से स्कूल जा रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि वो सभी थर्मोकोल वाले बॉक्स में बैठे हुए हैं और उसे नाव की तरह चलाते हुए जा रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर trending.express नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और 10 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बस सफल होना बाकी ही। दूसरे यूजर ने लिखा- बस सफलता मिल जाए। तीसरे यूजर ने लिखा- बस सफलता की जरूरत है, संघर्ष की कहानी तैयार है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब बस सफल होना बाकी है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है
ये भी पढ़ें-
इस महिला ने किया ऐसा काम कि देखने वाला हर कोई हो जाएगा हैरान, देखें वायरल Video
अंकल जी तो चौंक गए कि यह क्या बला है! वायरल Video देखकर आपको भी आएगी हंसी