शादी हर किसी के लिए यादगार पल होता है। इस दौरान मनाए जाने वाली हर एक परंपरा को कुछ इस तरह से आयोजित किया जाता है कि उसे जिंदगी भर याद रखा जा सके। शादी में सबसे ज्यादा खास पल बारात को माना जाता है, जिसमें एक दूल्हा घोड़ी पर बैठकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी दुल्हन को लेने के लिए जाता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी दूल्हे को खिलौने पर बैठकर दुल्हन लेने के लिए जाते हुए देखा है। क्या हुआ, हैरान हो गए? वायरल वीडियो को देखने के बाद हर कोई ऐसे ही हैरान हो गया था।
Related Stories
ये तो Vegan बारात है
सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो काफी वायरल हो रहा। इस वीडियो से ज्यादा मजेदार शायद ही कोई और वीडियो आज आपने देखा होगा। वीडियो में एक दूल्हा अपने दोस्तों और परिवार के साथ बारात लेकर जाते हुए नजर आता है। लेकिन जब उसकी सवारी पर आप अपनी नजर डालेंगे तो आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल दूल्हा असली घोड़ी की बजाय एक ऐसे खिलौने पर बैठा हुआ नजर आता है जो पहियों की मदद से चलता है। इस दौरान सभी बाराती मौज-मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं।
लोगों ने कही ये बात
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर what.now.media नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 14 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये काफी अच्छा है। यह जानवरों को प्यार करने वाला है। ग्रीन फ्लैक दूल्हा। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कितना प्यारा और हास्यपूर्ण लग रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा होना चाहिए बंदा, एकदम Chilll.
यहां देखें वायरल वीडियो
ये भी पढ़ें-
Business वही सोच नई, चलती मेट्रो में बंदा ने जमाई अपनी दुकान, आग की तरह फैला वीडियो