1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये कूड़े-कचरे का ढेर नहीं, पाकिस्तान का Sea Beach है, गंदगी के बीच लोग मनाते हैं छुट्टियां, Video हुआ वायरल

ये कूड़े-कचरे का ढेर नहीं, पाकिस्तान का Sea Beach है, गंदगी के बीच लोग मनाते हैं छुट्टियां, Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 20, 2025 03:40 pm IST,  Updated : Jul 20, 2025 03:40 pm IST

समुद्र तटों पर गंदगी को साफ करने के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। साफ-सफाई को लेकर सरकार को तो कदम उठाना ही चाहिए, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी ये है कि लोगों को भी इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि वे किसी भी सार्वजनिक स्थान पर गंदगी ना फैलाएं।

समुद्री तट पर फैला कूड़ा-कचरा- India TV Hindi
समुद्री तट पर फैला कूड़ा-कचरा Image Source : X/@RADIOGENOA

सोशल मीडिया पर एक समुद्री तट का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जहां देखा जा सकता है कि यह समुद्री तट कूड़-कचरे के ढेर से पटा पड़ा है और इसके बावजूद यहां पर हजारों की संख्या में लोग अपनी छुट्टियां मनाते दिख रहे हैं। वीडियो पाकिस्तान के कराची शहर के मशहूर क्लिफ्टन बीच का बताया जा रहा है। वीडियो को देख लोगों को एक बार फिर से पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाने का मौका मिल गया।

समुद्र तट पर लगा गंदगी का अंबार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा रहा है कि पूरा बीच कूड़े-कचरे से भरा हुआ है। बीच पर प्लास्टिक की बोतलें, खाने-पीने की वस्तुओं के रैपर और काफी मात्रा में कचरा समुद्र तट पर बिखरा पड़ा है। यह वीडियो उस समय और भी चौंकाने वाला लगा जब लोग इस गंदगी के बीच भी मस्ती करते दिखे। इतना ही नहीं, लोग इस गंदगी के अंबार में भी तस्वीरें खींचते और समुद्र के किनारे समय बिताते नजर आए।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @RadioGenoa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वायरल वीडियो पर तमाम लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। जहां कुछ यूजर्स ने इसे "शर्मनाक" करार दिया, तो कुछ ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हम अपनी प्रकृति के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं? यह हमारे लिए शर्मिंदगी की बात है।" दूसरे ने लिखा, "पाकिस्तान के पास अब साफ-सफाई के भी पैसे नहीं बचे हैं।" तीसरे ने लिखा, "जो लोग इस गंदगी के बीच घूम रहे हैं, अगर वे एक-एक कूड़ा भी अपने हाथ से उठाकर रखें तो बीच कुछ ही दिनों में साफ हो जाएगा।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने भी वीडियो पर कमेंट कर इस समस्या के निदान के लिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध और नियमित सफाई अभियान जैसे पहलुओं पर चर्चा की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बच्चों ने कार से मचाया तांडव, गली में खड़ी बाइकों को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ हादसे का Video

'बाबा का ढाबा' तो याद है न? ढाबे पर पहुंचे शख्स ने कहा- हाफ प्लेट लगाओ, दद्दु ने जो किया वह देख घूमा लोगों का दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।