1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो गलत आदमी ने एडिटिंग सीख ली, उसकी कलाकारी देख आप भी यही बात कहेंगे

ये तो गलत आदमी ने एडिटिंग सीख ली, उसकी कलाकारी देख आप भी यही बात कहेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 01, 2025 02:47 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 02:47 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ लोग हंसेंगे तो कुछ लोग अपना माथा पकड़ लेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@MULAYAMSINGH__

सोशल मीडिया पर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल आज के समय में लगभग हर कोई कर रहा है। यहां तक कि बच्चे तक सोशल मीडिया पर आपको मिल जाएंगे। कोई इंस्टा पर एक्टिव रहता है तो कोई फेसबुक या फिर एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी तरह-तरह के तमाम ऐसे पोस्ट देखते ही होंगे जो बहुत ही यूनिक होते हैं या फिर लोगों को हैरान कर देते हैं। अभी भी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है और ऐसा कुछ पहले नहीं ही देखा होगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आने वाले शख्स की कलाकारी आप सभी को हैरान कर देगी। दरअसल उसने एक जगह पर बैठे हुए अपना वीडियो बनाया और एक हाथ को जमीन पर रखकर उंगलियों को हिलाते हुए एक दूसरा वीडियो बनाया होगा। इसके बाद उसने एडिटिंग के जरिए अपने एक पैर को हटाकर वहां पर हाथ को फिट कर दिया। उसने इतने कमाल की एडिटिंग की है कि उसे देख आप भी दो सेकंड के लिए सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में दिख  रहा है कि बंदे के एक पैर में हाथों जैसी उंगलियां है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MulayamSingh__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'किसने बनाया ये मुजस्सिमा? बताने वाले को एक लाख नहीं पूरे एक करोड़ दिए जाएंगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 39 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- AI ने बनाया ये मुजस्समा। दूसरे यूजर ने लिखा- यह मुझे AI वीडियो लग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि ग्रीन पर्दा का इस्तेमाल किया गया है। एक और यूजर ने लिखा- खतरनाक एडिटिंग है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस कलाकारी को 10 में से 20 नंबर, Video देख आप भी उसके टैलेंट को सलाम करेंगे

भाई ये इंसान है फिर कोई लट्टू, गरबा का Video हुआ वायरल तो लोगों ने लिए मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।