1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यह घटना भाई जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा, Video देख लोगों ने भी किए भरपूर कमेंट्स

यह घटना भाई जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा, Video देख लोगों ने भी किए भरपूर कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 25, 2025 02:41 pm IST,  Updated : Jul 25, 2025 02:49 pm IST

एक शख्स किसी फोर्ट पर चढ़ाई कर रहा था और तभी उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वो जिंदगी भर याद रखेगा। वहीं वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INSTAGRAM/@MR_MANISH_KHARTE_05

इंसान जब कभी भी अपने रोज की जिंदगी से परेशान हो जाता है या फिर उसे घूमने-फिरने का शौक होता है तो वो कहीं न कहीं ट्रेकिंग करने या फिर छुट्टी पर निकल ही जाता है। इस दौरान वो नए नजारे देखता है। अलग-अलग चीजों को देखता है और उन्हें अपने दिमाग में एक याद की तरह कैद कर लेता है। मगर कभी-कभी ऐसे ट्रिप के दौरान इंसान के साथ कोई ऐसी घटना हो जाती है जिसकी उसे कल्पना तक नहीं होती है और फिर उसे वो चाहकर भी जिंदगी में कभी भूल नहीं पाता है। ऐसा ही कुछ एक बंदे के साथ हुआ जिसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

शख्स के साथ ऐसा क्या हो गया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी किले पर चढ़ाई कर रहा है। इस दौरान और भी कई सारे लोग उसके नीचे दिखाई दे रहे हैं जो चढ़ाई कर रहे हैं और वीडियो उसके ऊपर मौजूद शख्स ने बनाया है। कुछ लोग इसे हरिहर फोर्ट बता रहे हैं। खैर हम मुद्दे पर आते हैं। अचानक से उस आदमी के पास एक बंदर आ जाता है। वो उसे धमकाता है। यह देख दूसरे लोग भी डर जाते हैं और उसे हिलने के लिए मना करते हैं। इसके बाद बंदर अपनी चेकिंग शुरू करता है। वो उस आदमी का बैग खोलकर सारे कपड़े नीचे गिराने लगता है। वो शायद खाने के लिए कुछ खोज रहा था जो उसे नहीं मिलता है और इसी वजह से वो बारी-बारी कपड़े निकालकर गिराता हुआ नजर आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mr_manish_kharte_05 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 90 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई अगर तू हिल गया तो नीचे वाले हिलने लायक नहीं रहेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- जगह भी हमारी होगी और गोली भी हमारी होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छी जगह मुलाकात हुई है। चौथे यूजर ने लिखा- डरो मत भाई, सिक्योरिटी चेकिंग है। पांचवें यूजर ने लिखा- ये वो घड़ी है कि अगर डर गए तो सीधा मौत से मुलाकात होगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- हरिहर फोर्ट है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

5 रुपए लेकर कुछ खाने पहुंचा शख्स, ठेली वाले ने अलग तरीके से किया रोस्ट, देखें Video

चोरों ने ये Video देख लिया तो वो भी हंसेंगे, लोगों ने भी कमेंट करके लिए खूब मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।