इस दुनिया में खाने के लिए एक से बढ़कर एक चीजें हैं जिन्हें खाने के बाद लोगों को एक अलग तरह की संतुष्टि मिलती है। आप भी शायद खाने के शौकीन होंगे और अलग-अलगी चीजों को खाकर अपना पेट और मन दोनों भरते ही होंगे। मगर आजकल कुछ लोग अच्छे खासे खाने के साथ अजीबो-गरीब एक्सपेरिमेंट करके उसे खराब करने में लगे हुए हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी उनके वीडियो को देखते ही होंगे। अगर नहीं देखा है तो फिर अभी एक वीडियो देखने को मिला। वीडियो वैसे तो पुराना है मगर अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Related Stories
ऐसा कौन करता है भाई?
आपने आज तक कई तरह के पराठे खाए होंगे। सादे पराठे के अलावा आलू, गोभी, पनीर आदी के भी पराठे खाए ही होंगे। लेकिन क्या आपने कभी गुलाब जामुन के पराठे खाए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में गुलाब जामुन के पराठे देखने को मिले। शख्स ने आटे के गोले में आलू की जगह दो गुलाब जामुन को डाला और उनके साथ पराठे के बेल दिया। इसके बाद उन्हें तवा पर सेंका और फिर ऊपर से चासनी डालकर खाने के लिए दे दिया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर taste_bird नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई क्या कर रहा तू। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या बकवास है, कुछ भी। तीसरे यूजर ने लिखा- चुल्लू भर चासनी में डूब मरो। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसको को जिंदा पकड़ो।
ये भी पढ़ें-
थार की छत पर मिट्टी रख शख्स ने हाईवे पर उड़ाई धूल, Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
दुल्हन ने तो दूल्हे की ही बेइज्जती कर दी, Video देख लोगों ने कमेंट करके किया रिएक्ट