1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. थार की छत पर मिट्टी रख शख्स ने हाईवे पर उड़ाई धूल, Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

थार की छत पर मिट्टी रख शख्स ने हाईवे पर उड़ाई धूल, Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 29, 2024 04:02 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 04:02 pm IST

एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप शख्स की बेवकूफी को देख हैरान हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए और खुद की रील को वायरल करने के लिए, कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वीडियो देखे ही होंगे और हर वीडियो में आपको लोगों की कोई नई बेवकूफी देखने को मिली होगी। हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कोई न कोई नया वीडियो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और वीडियो को जितने भी लोगों ने देखा, वो सभी हैरान हुए हैं। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स एक जगह से मिट्टी काटकर उसे अपनी थार की छत पर फेंकता है। कुछ देर ऐसा करने के बाद वो अपनी थार को लेकर सड़क पर निकल जाता है। छत पर मिट्टी रखे ही शख्स अपनी थार को मेरठ में हाईवे पर दौड़ाने लगता है और कार की रफ्तार तेज होने के कारण धूल उड़ने लगती है। शख्स का यह वीडियो लोग अपने-अपने अकाउंट से खूब शेयर कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Greenman_narpat नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया गया है कि वीडियो मेरठ का है। शख्स ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यूपी के मेरठ में एक युवक ने थार की छत पर मिट्टी रखकर हाईवे पर उड़ाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो।'

ये भी पढ़ें-

दुल्हन ने तो दूल्हे की ही बेइज्जती कर दी, Video देख लोगों ने कमेंट करके किया रिएक्ट

जिम में लड़के ने अपने दोस्त के साथ किया प्रैंक, Video देखकर आपकी नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।