1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुल्हन ने तो दूल्हे की ही बेइज्जती कर दी, Video देख लोगों ने कमेंट करके किया रिएक्ट

दुल्हन ने तो दूल्हे की ही बेइज्जती कर दी, Video देख लोगों ने कमेंट करके किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 29, 2024 03:03 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 03:03 pm IST

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोकना चाहेंगे मगर रोक नहीं पाएंगे। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट करके अपनी बात भी कही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल होते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे। कभी लड़ाई करने वाले लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करते लोगों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा जुगाड़ करने वालों का भी वीडियो वायरल होता है जिसमें एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिलता है। खैर अभी इन सभी से हटके एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक दूल्हा जो स्टेज पर खड़ा है उसने हाथ को दुल्हन की तरफ बढ़ाया हुआ है। दुल्हन को स्टेज पर लाने के लिए उसने हाथ आगे बढ़ाया है। दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को बहुत ही प्यार से देख रहे हैं। इसके बाद दुल्हन दूल्हे का हाथ पकड़ती है लेकिन स्टेज पर चढ़ने की जगह उसे नीचे खींच देती है। दूल्हा बैलेंस खो देता है और नीचे गिर जाता है, वहीं दुल्हन खुद स्टेज पर चढ़ जाती है। वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ArpitKushwah3 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आगे क्या होगा इसका।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब सत्यानाश होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत गलत हुआ। तीसरे यूजर ने लिखा- धोबी पछाड़ लगा दी इसने तो पहले ही। चौथे यूजर ने लिखा- बहुत ही गलत किया। वहीं एक यूजर ने लिखा- यह सब वीडियो बनाने के लिए नाट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

जिम में लड़के ने अपने दोस्त के साथ किया प्रैंक, Video देखकर आपकी नहीं रुकेगी हंसी

बेटी बचाओ बेटी लड़ाओ योजना! स्कूल की छात्राओं के बीच लड़ाई का Video वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।