1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिम में लड़के ने अपने दोस्त के साथ किया प्रैंक, Video देखकर आपकी नहीं रुकेगी हंसी

जिम में लड़के ने अपने दोस्त के साथ किया प्रैंक, Video देखकर आपकी नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 29, 2024 01:39 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 01:39 pm IST

एक लड़के ने जिम में एक्सरसाइज करते हुए अपने दोस्त के साथ ऐसा प्रैंक किया जिसे देखने के बाद आप अपना हंसी को रोक नहीं पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया का इस्तेमाल आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। बच्चे से लेकर बड़े तक, हर कोई आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएगा। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही होंगे और वहां वायरल होने वाले वीडियो भी देखते होंगे। लड़ाई, डांस, स्टंट के वीडियो का वायरल होना तो काफी आम बात है। मगर कभी-कभी प्रैंक और मजाक का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि सभी लोग जिम में अपनी एक्सरसाइज कर रहे हैं। एक लड़का फ्लैट बेंच पर डम्बल प्रेस लगा रहा है। वो अपना एक सेट पूरा करने के बाद उठकर ब्रेक लेता है। इसी दौरान उसकी सीट के पीछे एक्सरसाइज करने वाला उसका दोस्त आता है और चुपके से सीट को नीचे करके चला जाता है। अब उसका दोस्त जैसे भी अगला सेट लगाने के लिए लेटता है, सीट नीचे होने के कारण वो गुलाटी मारते हुए सीधे पीछे जा गिरता है। इसके बाद वो भी अपने दोस्त की हरकत पर हंसने लगता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक ही जिम में अपने दोस्त के साथ मत जाओ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसे जेल भेजो। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ प्रैंक की सजा जेल होती है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

बेटी बचाओ बेटी लड़ाओ योजना! स्कूल की छात्राओं के बीच लड़ाई का Video वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

शादी के मंडप में ऐसा कौन करता है भाई, दूल्हे की तस्वीर देख कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।