1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Australia News: अपने परिवार के लिए 8 महीने का खाना एकसाथ बनाकर रखती है ये महिला, फिर चैन से करती हैं आराम

Australia News: अपने परिवार के लिए 8 महीने का खाना एकसाथ बनाकर रखती है ये महिला, फिर चैन से करती हैं आराम

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Sep 05, 2022 01:22 pm IST,  Updated : Sep 05, 2022 01:22 pm IST

Australia News: अपने परिवार के लिए 8 महीने का खाना एकसाथ बनाकर रखती है ये महिला, फिर चैन से करती हैं आराम

Food- India TV Hindi
Food Image Source : FILE

Highlights

  • 2017 से शुरू की प्रैक्टिस
  • 426 पोर्शन मील एक साथ ही बना कर प्रिजर्व करती हैं

Australia News: आमतौर पर महिलाएं 3 वक्त का खाना बनाती हैं। यदि कोई आपसे कहे कि एक महिला यदि 8 महीने का खाना एकसाथ बनाकर रखे, तो कैसा अजीब लगेगा लेकिन हकीकत में एक महिला ऐसा करती है। दरअसल, आमतौर पर महिलाओं को खाना बनाना और परिवार को खिलाना, इसे लेकर  काफी पसोपेश रहता है। साथ ही इस काम में वक्त भी बहुत सारा बीत जाता है। लेकिन इस समस्या का समाधान किया निकाला जाए। क्योंकि न तो रोजाना बाहर खाना खाया जा सकता है। न ही खाना ज्यादा स्टोर किया जा सकता है। क्योंकि कितने दिनों तक खाना स्टोर किया जाए, क्योंकि बासी खाना भी सेहत के लिए सही नहीं होता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक महिला ने इस मामले में गजब ही काम किया है। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक मां अपने परिवार के खाने का मैनेजमेंट कुछ इसी तरह से करती हैं। केल्से शॉ नाम की एक महिला अपने परिवार के लिए 8 महीने का खाना बनाकर स्टोर कर देती है। ये करीब 426 पोर्शन खाना होता है। 

8 महीने का खाना कैसे करती है स्टोर?

रोजाना के लिए मेन्यू सोचना और फिर उसके लिए तैयारी करके खाना बनाना सच में एक बड़ा काम हैं। 30 साल की ऑस्ट्रेलियन मां अपने परिवार के लिए 426 पोर्शन मील एक साथ ही बना कर प्रिजर्व करती हैं। फिर खाना बनाने को लेकर अगले 8 महीने के लिए बिल्कुल फ्री रहती हैं। आमतौर पर लोग कुछ दिनों के लिए खाने की व्यवस्था रखते हैं लेकिन शॉ के किचन में पहले से बना खाना, कैंड फ्रेश वेजिटेबल रखी हुई होती हैं। जब भी उनके परिवार को चाहिए वे खाना खा सकते हैं। 

2017 से शुरू की प्रैक्टिस

शॉ ने ये प्रैक्टिस की शुरू 2017 में की थी। शॉ अपनी ज़िंदगी में आराम चाहती थीं। इसलिए उन्होंने खाना प्रिजर्व करना शुरू कर दिया। शॉ हर दिन 2 घंटे खाना प्रिजर्व करने की तकनीक सीखती थीं। इस तकनीक को सीखने के लिए शॉ ने बहुत सारी किताबें पढ़ी और यूट्यूब पर वीडियो देखे। उनकी प्रिज़र्वेशन की कला ने उन्हें महामारी के दौरान काफी मदद दी। जब पूरी दुनिया खाने.पीने की चीजे इकट्ठा कर रही थीं, तो शॉ आराम से बैठी थीं क्योंकि उन्होंने पहले ही खाना स्टोर कर रखा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।