हर इंसान चाहता है कि उसके पास पैसों की कोई दिक्कत ना हो। अगर उसके पास अच्छा खासा पैसा होगा, तो वह अपनी हर इच्छाएं पूरी कर सकता है। पैसा कमाने के लिए कोई नौकरी करता है तो कोई अपना बिजनेस चलाता है। कुछ लोग पैसा कमाने के लिए अपने घर को या घर के खाली कमरों को किराएं पर चढ़ा देते हैं। मगर एक लड़की ऐसी है जिसने अपने खुद के आधे बेड को किराए पर देना चाहती है। इसके लिए उसकी कुछ शर्तें भी हैं, जिसका पालन करना बहुत जरूरी है।
Related Stories
क्या है मामला?
कनाडा के टोरंटो शहर में रहने वाली आन्या एटिंगर नाम की एक लड़की अपने क्वीन साइज के बेड से अच्छा-खासा पैसा कमा रही है। दरअसल वह अपने क्वीन साइज बेड के आधे हिस्से को किराए पर देकर उससे पैसा कमा रही है।
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, आन्या ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उसने बताया है कि उसको एक 'बेडमेट' की तलाश है। उसने इसके पीछे का लॉजिक भी बताया। आन्या ने बताया कि, टोरंटो शहर काफी महंगा है। यहां पर एक कमरे का किराया बहुत ज्यादा है। एक आम आदमी के लिए यह किराया भरना काफी मुश्किल है इसलिए वह अपने लिए एक बेडमेट की तलाश कर रही है।
लड़की ने रखी ये शर्त
आन्या के बेडमेट बनने के लिए उसकी तरफ से रखी गई शर्त का भी पालन करना पड़ेगा। उसकी यह शर्त सभी लड़कों का दिल तोड़ सकती है। शर्त के मुताबिक उसकी बेडमेट एक लड़की ही बन सकती है, जिसे कम से कम एक साल तक उसके साथ रहना पड़ेगा।
लड़की ने अपने आधे बेड के लिए 75 हजार रुपये प्रति महीना रेंट तय किया है। इतना ज्यादा रेंट देखने के बाद लोग दंग रह गए। लोगों का मानना है कि यह सौदा बिल्कुल घाटे का सौदा है।
ये भी पढ़ें-
नदी में एक साथ नहा रहा था कपल, तभी लड़की ने बंदर से ले लिया पंगा, फिर जो हुआ...
अरे भाई! यह Alarm तो कुम्भकर्ण की भी नींद उड़ा देगा, वीडियो देख लोग बोले- 'कमाल का आइटम है'