हर आदमी किसी ना किसी ऐसे बंदे को जरूर जानता होगा जो सोने में मास्टर होता है। मतलब अगर वह बंदा एक बार सो गया, तो फिर उसे भगवान भी आकर नहीं उठा सकते हैं। ऐसे शख्स के परिवार वाले और उसके दोस्त, उसकी इस आदत से काफी परेशान रहते हैं। लेकिन अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर इसका एक तगड़ा इलाज आ गया है। आप अपने दोस्त या फिर फैमिली मेंबर को उठाने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Related Stories
अलार्म हो तो फिर ऐसा ही हो
सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कुम्भकर्ण जैसी नींद वालों के लिए चार अलग-अलग तरह के अलार्म की खोज की गई है। वीडियो में सबसे पहले आप देखेंगे कि सोने वाले शख्स के ठीक चेहरे के ऊपर एक अलार्म के साथ थप्पड़ जैसा हाथ लगाया गया है। जैसे ही अलार्म बजता है, वह थप्पड़ सोने वाले व्यक्ति के चेहरे पर चलने लगता है। दूसरे अलार्म के तौर पर शॉवर लगाया गया है जो समय होते ही सोने वाले बंदे की नींद उड़ा देता है। अगला जुगाड़ तो और भी जबरदस्त है। अलार्म बजते ही बेड ऊपर उठ जाता है और उसपर सोने वाला शख्स सीधे नीचे गिरता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है- जल्दी उठाने की निंजा टेक्निक। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे भी कौन उठाता है यार। तीसरे यूजर ने लिखा- मॉर्डन प्रॉब्लम के लिए मॉर्डन सॉल्यूशन।