1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील बनाने के लिए लड़के ने बाबा का बनाया मजाक, अगले ही पल मिल गया उसका फल, देखें Video

रील बनाने के लिए लड़के ने बाबा का बनाया मजाक, अगले ही पल मिल गया उसका फल, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 30, 2025 10:54 am IST,  Updated : Jan 30, 2025 10:58 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बाबा के साथ चलते-चलते एक शख्स उनकी नकल करने लगता है। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ नया और अलग देखने को मिल ही जाता है। अभी महाकुंभ का समय चल रहा है तो सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक महाकुंभ के तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। इंस्टाग्राम हो, फेसुबक हो या फिर एक्स प्लेटफॉर्म हो, हर जगह अलग-अलग वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और उसे रेगुलर हैंडल करते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। आपने यह भी गौर किया होगा कि कई लोग सिर्फ रील बनाने के लिए वहां पहुंचे हुए हैं और अलग-अलग साधु-संत और बाबाओं के पास जाकर रील बना रहे हैं। मगर कुछ कभी-कभी ज्यादा ही फैल जाते हैं। ऐसा ही एक शख्स ने किया और फिर जो हुआ उसके कारण वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जो वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बाबा जिन्होंने अपने एक हाथ को हवा में उठाया हुआ है, वो रास्ते में जा रहे हैं। लोग उन्हें देखकर उनका वीडियो भी बना रहे हैं। एक लड़का उनके बगल में चलने लगता है और वो उनकी नकल भी करता है। रील बनाने के लिए वो भी अपने एक हाथ को हवा में उठाकर बाबा के साथ में ही चलने लगता है। इस तरह उसने बाबा का मजाक बनाया जो बाबा ने देख लिया। फिर क्या था, अगले ही पल बाबा ने उसे जोर का थप्पड़ मारा जिसके तुरंत बाद वो वहां से हट गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @coolfunnytshirt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सयाना लड़का भूल गया, बाबा जी का एक हाथ फ्री है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत बढ़िया, एक लात भी मारनी थी। दूसरे यूजर ने लिखा- छपरी को जोरदार थप्पड़ दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- बढ़िया काम किया बाबा जी ने। चौथे यूजर ने लिखा- इसकी जरूरत थी, बहुत बढ़िया बाबा जी।

ये भी पढ़ें-

दीदी ने शायद कुछ ज्यादा ही नशा कर लिया है, हरकत देखकर आप भी हामी भरेंगे, देखें Video

बच्चे ने तो चचा के साथ खेला ही कर दिया, Video जितनी बार देखेंगे उतनी बार आएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।