1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेडरूम में कमोड या बाथरूम में बेड! इस कमरे में रहने के लिए देना होगा 2 लाख रुपये किराया

बेडरूम में कमोड या बाथरूम में बेड! इस कमरे में रहने के लिए देना होगा 2 लाख रुपये किराया

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 10, 2023 10:25 pm IST,  Updated : Nov 10, 2023 10:25 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक अजीबो-गरीब बेडरूम की काफी चर्चा हो रही है। चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि बेडरूम के अंदर ही बंदे ने शौचालय भी बना दिया है।

कहीं देखा है बेडरूम में ही कमोड?- India TV Hindi
कहीं देखा है बेडरूम में ही कमोड? Image Source : SOCIAL MEDIA

हर आदमी को रहने के लिए एक घर की जरूरत तो होती है। कई लोगों के पास अपना खुद का घर रहता है तो वहीं कुछ लोग रहने के लिए किराए पर घर खोजते हैं। किराए के घर भी अलग-अलग कैटेगरी में मिलते हैं। मतलब सस्ते से लेकर महंगा, हर तरीके का घर किराए पर मिलता है। आजकल एक ऐसा ही अपार्टमेंट रेंट के लिए दिया जा रहा है जो काफी चर्चा में है। इस अपार्टमेंट की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इसके जैसा मास्टर बेडरूम आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। दरअसल आर्किटेक्चर ने बेडरूम में ही शौचालय बना दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस वाशरूम में कोई दरवाजा भी नहीं लगाया गया है।

कितने में मिलेगा यह अपार्टमेंट

NTK वेबसाइट के मुताबिक एक होम हंटर ने बताया कि, करीब 2 लाख 29 हजार रुपये में आपको यह अपार्टमेंट मिलेगा। इसमें बेड के बिल्कुल बगल में बाथरूम बनाया गया है। साउथ लंदन के बेकेनहैम में बने इस अपार्टमेंट को कम से कम एक साल के लिए लेना पड़ेगा और साथ ही 2,885 पॉन्ड डिपोजिट राशी के तौर पर जमा करना पड़ेगा।

हालांकि अगर बेडरूम की बात को हम छोड़ दें तो इस अपार्टमेंट को काफी शानदार बनाया गया है जहां हर सुख-सुविधा का ध्यान रखा गया है।

एस्टेट एजेंट ने दी यह जानकारी

वेबसाइट को एस्टेट एजेंट ने बताया कि, मास्टर बेडरूम और en suit को और भी लग्जरियस बनाने के लिए खूला छोड़ दिया गया है।

ये भी पढ़ें-

लो भाई सच हो गई कहानी! बोतल में कंकड़ डालकर कौवा पीने लगा पानी, वीडियो वायरल

Mr. Right की तलाश में महिला ने 400 लोगों को किया डेट, मगर अभी तक मिला अच्छा पार्टनर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।