1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Mr. Right की तलाश में महिला ने 400 लोगों को किया डेट, मगर अभी तक मिला अच्छा पार्टनर

Mr. Right की तलाश में महिला ने 400 लोगों को किया डेट, मगर अभी तक मिला अच्छा पार्टनर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 10, 2023 08:58 pm IST,  Updated : Nov 10, 2023 08:58 pm IST

एक तलाकशुदा महिला ने बताया कि वह फिर से अपना घर बसाना चाहती है। इसके लिए 400 से अधिक लोगों द्वारा उसे प्रपोजल भी मिले लेकिन इसके बावजूद उसे वह शख्स नहीं मिल पाया जिसकी उसे तलाश है।

Viral- India TV Hindi
इस महिला ने 400 से अधिक लोगों को किया डेट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर इंसान को अपनी जिंदगी में एक ऐसे शख्स की जरूरत होती है जो उसके सुख-दुख में उसका साथी बनकर खड़ा रहे। एक अच्छे लाइफ पार्टनर की तलाश में लोग अलग-अलग तरीका अपनाते हैं और अलग-अलग साइट्स पर उन्हें खोजते हैं। कुछ लोग किस्मत वाले होते हैं जिन्हें उनका सच्चा प्यार काफी जल्दी और आसानी से मिल जाते हैं। तो वहीं कुछ लोग फ्रान सॉयर जैसे होते हैं जिन्हें उनका सच्चा प्यार मिलना काफी मुश्किल होता है।

यहां जानिए पूरा मामला

दरअसल 55 वर्षीय फ्रान सॉयर का 7 वर्ष पहले तलाक हो गया था। उनका एक बच्चा भी है। तलाक के बाद से फ्रान अपने लिए एक अच्छा लाइफ पार्टनर खोज रही हैं। इसके लिए फ्रान को 400 लोगों द्वारा शादी के लिए प्रपोजल मिला लेकिन वो अभी तक सिंगल हैं। उन्होंने अपने लिए Mr. Right खोजने के लिए ऑनलाइन डेटिंग साइट्स का भी सहारा लिया लेकिन वहां भी कुछ फायदा नहीं हुआ। क्योंकि इन साइट्स पर उनका संपर्क 18-21 साल के उन लड़कों से हुआ जो अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ संबंध बनाना चाहते थे।

क्यों हैं अभी तक सिंगल?

डेली स्टार वेबसाइट से बात करते हुए फ्रान ने बताया कि, जब मैं किसी भी व्यक्ति से मिलती हूं तो शुरू में सब कुछ अच्छा रहता है। लेकिन धीरे-धीरे जब हमारे बीच में बात आगे बढ़ती है तो वे लोग अपना असली रंग दिखाने लगते हैं। हालांकि इसके बाद वो दुखी हो जाते हैं। मगर मुझे लगता है कि शायद उन्हें नहीं पता कि सोशल मीडिया पर एक महिला से किस तरह बात करते हैं।

फ्रान ने आगे बताया कि, हैरान करने वाली बात यह है कि जब मैं किसी आदमी को मना कर देती हूं तो वे मुझे भयानक मैसेज भेजते हैं। फ्रान का मानना है कि, सोशल मीडिया काफी अजीब दुनिया है। इसने सच्चे प्यार को खत्म कर दिया है। लोग ऐसा सोचते हैं कि वे सोशल मीडिया पर कुछ भी लिख सकते हैं, जो वह चाहते हैं।

ये भी पढ़ें-

'बेटी मम्मी से करवा ले'... Live Class में बच्चे के भद्दे सवाल पर मैम ने दिया ऐसा जवाब, वीडियो हो गया वायरल

किस्मत हो तो ऐसी! जेब में थे महज 400 रुपये, शख्स ने किया कुछ ऐसा कि रातों-रात कमा लिए 81 लाख

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।