1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'बेटा मम्मी से करवा ले'... Live Class में बच्चे के भद्दे सवाल पर मैम ने दिया ऐसा जवाब, वीडियो हो गया वायरल

'बेटा मम्मी से करवा ले'... Live Class में बच्चे के भद्दे सवाल पर मैम ने दिया ऐसा जवाब, वीडियो हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 10, 2023 07:53 pm IST,  Updated : Nov 10, 2023 11:31 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यह सवाल खड़ा होता है कि आजकल के बच्चों की नजर में एक टीचर की क्या वैल्यू है?

Viral- India TV Hindi
बच्चे के भद्दे सवाल पर मैम का मुंहतोड़ जवाब Image Source : SCREEN GRAB

हर इंसान की जिंदगी में एक टीचर का काफी महत्व होता है। हमारे मां-बाप के बाद एक टीचर ही वह शख्स होता या होती है जो हमें सही राह पर चलना सिखाता है। मां-बाप के अलावा एक टीचर ही अपने स्टूडेंट्स का भला चाहती है और उनके लिए हर तरह की मेहनत करती है। लेकिन अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यह समझ में आ जाता है कि आजकल बच्चों की नजर में टीचर की वैल्यू कितनी रह गई है। दरअसल लाइव क्लास के दौरान एक बच्चा टीचर से इतना भद्दा सवाल पूछता है कि टीचर के पास कोई जवाब नहीं रहता है।

वीडियो हो गया वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में टीचर बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दे रही है। इसी दौरान नवनीत नाम का एक बच्चा पूछता है कि, 'मैडम बच्चा कैसे पैदा होता है, प्रैक्टिकल कर दो।' यह इतना भद्दा सवाल था कि मैम अपना कंट्रोल खो देती है और गुस्से में कहती है कि, 'बेटा मेरी शादी नहीं हुआ है तो मुझे इसकी नॉलेज नहीं है। तुम्हारी मम्मी ने बच्चा पैदा किया है, तो उनसे पूछ।' यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

वीडियो के साथ कैप्शन में मैम ने अपना 4 साल का पढ़ाने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जब मैंने पढ़ाना शुरू किया था तब भी एक बच्चे ने ऐसी हरकत की थी कि मुझे रोना आ गया और फिर मैंने आगे की क्लास नहीं ली। मैंने लाइव क्लास में उस बच्चे को समझाने की कोशिश भी की थी लेकिन वह नहीं माना।

उन्होंने आगे बताया कि आमतौर पर मैं ऐसे स्पैमर्स के कमेंट्स का जवाब नहीं देती हूं। लेकिन मैं जब 23 साल की होकर इतनी सारी चीजों को समझदारी के साथ संभाल सकती हूं तो इन 17-18  साल के बच्चों को इतनी समझ होनी चाहिए कि एक महिला टीचर के साथ कैसे बात करना चाहिए। इन्हीं कारणों की वजह से कई महिला टीचर पढ़ा नहीं पाती हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

किस्मत हो तो ऐसी! जेब में थे महज 400 रुपये, शख्स ने किया कुछ ऐसा कि रातों-रात कमा लिए 81 लाख

उद्देश्य सचान नाम ही काफी है... कानपुर का यह युवक 150 बच्चों के लिए बन गया उनका पिता

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।