1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन में सीट फाड़कर उत्पात मचाते लड़कों का Video वायरल, देखते ही भड़के यूजर्स; एक्शन की उठी मांग

ट्रेन में सीट फाड़कर उत्पात मचाते लड़कों का Video वायरल, देखते ही भड़के यूजर्स; एक्शन की उठी मांग

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : May 06, 2026 07:33 pm IST,  Updated : May 06, 2026 07:33 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हुआ एक वीडियो काफी वि​वादों में है। इसमें कुछ लड़कों को ट्रेन की सीटों को फाड़ते हुए दिखाया गया है।

train video viral, train ka video, aaj ka viral video, viral video, viral news, news in hindi, india- India TV Hindi
उत्पात मचाते लड़के। Image Source : X/@TARUNSPEAKSS

Viral Video : सोशल मीडिया इन दिनों एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय वीडियो से गुस्से में है। भारतीय रेलवे की जनरल कोच में कुछ युवक चलती ट्रेन में सीटों को बेरहमी से फाड़ते नजर आए। वीडियो में एक युवक गुलाबी शर्ट और ब्लू जींस में सीट का कवर जोर-जोर से फाड़ रहा है, जबकि उसका साथी हंसते-हंसते इसे रिकॉर्ड कर रहा है। फाड़े गए कवर के टुकड़ों को हवा में लहराते और फेंकते हुए वे रील बनाने में मस्त दिख रहे हैं। ये वीडियो वायरल होते ही लोग इसकी काफी आलोचना कर रहे हैं। 

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @TARUNspeakss नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो 48 सेकंड का है, लेकिन इसने पूरे देश में आग की तरह फैलकर लाखों लोगों को भड़का दिया है। वीडियो जनरल कोच का है, जहां आम यात्री भीड़भाड़ में सफर करते हैं। ऐसे में सीट फाड़ने की हरकत न सिर्फ संपत्ति का नुकसान है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करती है। अगर सीट का फोम या स्प्रिंग बाहर निकल आए तो किसी को चोट लग सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि रेलवे की एक सीट की मरम्मत में हजारों रुपये खर्च होते हैं और ऐसी घटनाएं साल भर में करोड़ों का नुकसान करती हैं। 

एक्शन की उठी मांग 

वीडियो देखने के बाद यूजर्स रेलवे मंत्रालय, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस को टैग करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये मूर्ख लोग इसमें मज़ा ले रहे हैं। वे ट्रेन की सीटें उखाड़ते हुए वीडियो बना रहे हैं। ऐसे गुंडों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए।" एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की, "इन लोगों की मानसिकता कैसी है? इन्हें लगता है कि ऐसा करने से ये कूल दिखेंगे, लेकिन ये तो बहुत बड़े मूर्ख लग रहे हैं।" एक व्यक्ति ने कहा, "ये अपराधी मेरे टैक्स के पैसे बर्बाद कर रहे हैं।" एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, "कृपया इन्हें कड़ी सजा दें ताकि ऐसे सभी लोगों को सबक मिले।" कुछ यूजर्स ने रेलवे सुरक्षा बल से उन लोगों की पहचान करने और चलती ट्रेन के अंदर हुई क्षति के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई करने का भी आग्रह किया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
5 स्टार होटलों में टॉयलेट सीट में बर्फ क्यों डाली जाती है, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; दिलचस्प है वजह

जिस कैब में इंटरव्यू देने जा रही थी लड़की उसी का ड्राइवर निकला मैनेजर, मजेदार वीडियो देख लोग बोले- सबसे छोटा इंटरव्यू  
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।