1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: महिला के बॉयफ्रेंड पर डोरे डालना लड़की को पड़ा भारी, शॉपिंग मॉल में शख्स को देखते ही हो गई थी फिदा

Video: महिला के बॉयफ्रेंड पर डोरे डालना लड़की को पड़ा भारी, शॉपिंग मॉल में शख्स को देखते ही हो गई थी फिदा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 05, 2025 05:24 pm IST,  Updated : Apr 05, 2025 05:24 pm IST

शॉपिंग मॉल में हुआ यह प्यार का ड्रामा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक तरफ जहां लोग इस वीडियो को देखकर हंस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर प्यार में जलन की यह आग इतनी भड़क क्यों गई।

यह प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया- India TV Hindi
यह प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक वायरल वीडियो ने तहलका मचा दिया है। इस बार मामला एक शॉपिंग मॉल का है, जहां एक लड़की को एक शख्स पर फिदा होना इतना भारी पड़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ मॉल में थी, लेकिन वहां मौजूद एक दूसरी लड़की ने उसके बॉयफ्रेंड पर डोरे डालने शुरू कर दिए। नतीजा? दोनों लड़कियों के बीच जमकर हाथापाई हुई, और यह ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

महिला के बॉयफ्रेंड पर लड़की ने फेरा हाथ

वायरल वीडियो किसी शॉपिंग मॉल का है, जहां एक कपल मस्ती भरे मूड में घूम रहा था। महिला अपने बॉयफ्रेंड के बांहों में बांहें डाल मॉल की सीढ़ियों से नीचे उतर ही रही थी कि एक लड़की को उसका मेल पार्टनर पसंद आ जाता है और वह उस पर डोरे डालने की कोशिश करने लगती है। स्वचलित सीढ़ियों का फायदा उठाकर लड़की ने महिला के बॉयफ्रेंड को बड़ी ही कामुक तरीके से छूने की कोशिश करती है। इतने में महिला उस लड़की के इरादों को भाप जाती है और वह तुरंत उस पर झपट पड़ती है। महिला उस लड़की के बाल पकड़कर खींचने लगती है और उसे सीढ़ियों से नीचे उतारकर उसे मारने लगती है। खुद पर महिला को हमला करते देख लड़की भी उससे लड़ने लगती है। मॉल में मौजूद लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं और अपने फोन निकालकर इस ड्रामे को रिकॉर्ड करने में जुट जाते हैं।

लोगों ने वायरल वीडियो पर कुछ ऐसे लिए मजे

वीडियो के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार बताते हुए लिखा, "प्यार में जलन तो बनती है, लेकिन मॉल में इतना ड्रामा!" वहीं, कुछ ने इस घटना को गलत ठहराते हुए कहा, "पब्लिक प्लेस पर इस तरह की हरकत शर्मनाक है।" कई लोगों ने इस वीडियो को प्रैंक वीडियो बताया। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @YonnyBravo_ नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 4 लाख से भी अधिक लोगों ने इसे देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'मौत आई तो क्या हुआ Reel तो बन गई ना', समुद्र किनारे चट्टानों पर खड़ी होकर रील बना रही लड़की तेज लहरों के साथ बही

पहले दिल चुराया और अब मुर्गी, ब्रेकअप से खफा शख्स ने एक्स गर्लफ्रेंड के साथ कर दिया ऐसा कांड, पुलिस ने किया अरेस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।