1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Kangaroo Fight: पार्क में अचानक भिड़ गए दो कंगारू, लड़ाई का Video हो रहा है वायरल

Kangaroo Fight: पार्क में अचानक भिड़ गए दो कंगारू, लड़ाई का Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 28, 2024 04:57 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 04:57 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो कंगारू एक पार्क में आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव है। हर इंसान अपने मनोरंजन समेत जरूरी जानकारी के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं। अब जो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, उन्हें पता है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर दिनभर अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी डांस करते हुए लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी लड़ते हुए लोगों का वीडियो वायरल होता है। वैसे लड़ाई से याद आया, क्या आपने कभी कंगारुओं को आपस में लड़ते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसी पार्क का है जहां दो कंगारू खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा कि दोनों एक दूसरे के सामने खड़े हैं और अचानक दोनों लड़ना शुरु कर देते हैं। वीडियो में नजर आता है कि पहले एक कंगारू उछलकर दूसरे को लात से मारता है और इसके बाद लड़ाई शुरू हो जाती है। दोनों बारी-बारी एक दूसरे को मारते हुए नजर आते हैं। वीडियो को मनोरंजन हेतु बनाया गया है। इसी वजह से इसमें नकली आवाज को जोड़ा गया है। एक दूसरे को मारने पर जो आवाज आती है, उसे वीडियो में जोड़ा गया है। अब यह वीडियो कब का और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर bilal.ahm4d नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 29 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- 2024 का डिबेट। दूसरे यूजर ने लिखा- निश्चित तौर पर यह मनोरंजन का तरीका नहीं है। तीसरे यूजर ने मजाकिया तौर पर इन्हें पति और पत्नी बताया। वहीं कुछ यूजर्स ने हैरान होने वाले इमोजी शेयर किए हैं।

ये भी पढ़ें-

DL के लिए अफगानिस्तान में ऐसे होता है 'तालिबानी' टेस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये Video

अब बस यही देखना रह गया था, लड़कों का ड्रेस देखने के बाद हंसने लगी लड़कियां, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।