Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के हाथ में दी गदा, फिर गुब्बारों का गुच्छा... और धमाका; VIDEO देख कांप जाएंगे

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के हाथ में दी गदा, फिर गुब्बारों का गुच्छा... और धमाका; VIDEO देख कांप जाएंगे

उज्जैन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत मंच पर बड़ा हादसा हुआ। जिस बैलून का गुच्छे को प्रदेश अध्यक्ष के हाथों उडवाना था, उसमें अचानक आग लग गई और बम धमाके जैसी आवाज सुनाई दी।

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2
Published : Feb 05, 2026 11:45 pm IST, Updated : Feb 05, 2026 11:48 pm IST
blast in balloons- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT स्वागत मंच पर गुब्बारों में ब्लास्ट।

मध्य प्रदेश के उज्जैन से डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा की स्वागत रैली के दौरान हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों में ब्लास्ट हुआ। यह भयावह नजारा वहां मौजूद एक शख्स के मोबाइल में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर पहली बार उज्जैन पहुंचे थे। उनके उज्जैन आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली का आयोजन किया। नानाखेड़ा से भाजपा कार्यालय तक कई स्वागत मंच लगाए गए। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जब सांवेर रोड पर दो तालाब के पास पहुंचा तो एक हादसा देखने को मिला। 

अचानक गुब्बारों में हुआ धमाका

यहां पर युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरुड़ ने एक स्वागत मंच बनाया था। वह खुद और प्रदेश अध्यक्ष स्वागत मंच पर मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर को बड़ा हार पहनाया गया। पुष्प वर्षा चल रही थी। प्रदेश अध्यक्ष के हाथ में गदा दी गई। एक कार्यकर्ता के हाथ में हाइड्रोजन गैस भरे छोटे-छोटे बैलून का गुच्छा था, जो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के हाथों उडवाना था। बैलून का गुच्छा प्रदेश अध्यक्ष को दिए जाने के कुछ सेकंड पहले ही उनमें ब्लास्ट हो गया।

हादसे का वीडियो-

मंच से नीचे गिरे कई लोग

ब्लास्ट इतना तेज था कि मंच पर अफरा तफरी मच गई। मंच पर खड़े कुछ युवा नीचे गिर गए। वहीं कुछ लोग मंच पर भी गिरते दिखाई दिए। खुद प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर मंच पर गिर गए जिन्हें तत्काल उठाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर घायल नही हुआ। मंच से गिरने और बैलून ब्लास्ट के कारण कुछ लोग मामूली हताहत हुए जो तत्काल संभल गए।

(रिपोर्ट- प्रेम डोडिया)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: गुब्बारे लिए लिफ्ट में घुसा शख्स, अचानक धमाके के बाद लगी आग, अंदर मौजूद थे 3 लोग

दर्दनाक हादसा! ई-ट्राइसाइकिल की बैटरी में ब्लास्ट, दिव्यांग टीचर की जिंदा जलने से हुई मौत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement