UK Tourist Video : विदेशों एक हर साल हर महीने हजारों-लाखों लोग भारत आते हैं। वे यहां की संस्कृति, जलवायु, भाषाई विविधता और खाना देखकर कई बार अपने व्लॉग में हैरत जताते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में ब्रिटेन के एक शहर वेल्स की ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर कारा वाइल्डबर ने भारत की त्वरित एप सेवा पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, वो उस वक्त हैरान रह गईं जब उन्होंने Blinkit से 3 मिनट में ही अपना ऑर्डर रिसीव कर लिया। ये देखकर टूरिस्ट बोलती हैं- 'ब्रिटेन में ऐसा कभी नहीं हो सकता।'
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @okay.kara.travels नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में वे बताती हैं कि, हमें इस ब्लिंकइट ऐप के बारे में पहली बार कुछ हफ्ते पहले पता चला जब हम आगरा में थे। कोई हमारे होटल के रिसेप्शन पर पूछ रहा था कि क्या उन्हें पता है कि वे सूटकेस कहां से खरीद सकते हैं और होटल के रिसेप्शनिस्ट ने कहा— आप इसे ब्लिंकइट ऐप पर ऑर्डर कर सकते हैं और उनका सूटकेस सचमुच 10 मिनट से भी कम समय में रिसेप्शन पर पहुंच गया।'
'ब्रिटेन ऐसा कभी नहीं कर सकता'
वाइल्डबर ने कहा कि, उन्होंने होली के दिन ऐप को आजमाने का फैसला किया जब उन्हें बाहर जाकर त्योहार का आनंद लेने के लिए कपड़ों की ज़रूरत थी। वे बोलीं कि, 'सुबह उठकर मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास पहनने के लिए उपयुक्त कपड़े नहीं हैं, तो मैंने सोचा, चलो एक बार कोशिश करते हैं। मैंने एक टी-शर्ट और एक ट्राउजर ऑर्डर किया है, और अभी दिखा रहा है कि इसमें नौ मिनट लगेंगे। मैंने इसे 10:23 बजे ऑर्डर किया था। देखते हैं यह कब तक आता है। हालांकि डिलीवरी का मूल समय नौ मिनट था, लेकिन डिलीवरी एग्जीक्यूटिव तीन मिनट के भीतर ही पहुंच गया।'वाइल्डबर ने कहा, 'ऐप अभी भी दिखा रहा है कि आठ मिनट दूर है, लेकिन असल में 10:26 बज रहे हैं और मुझे अभी-अभी एक फोन आया है जिसमें बताया गया है कि वे बाहर हैं। मेरे ऑर्डर का पहला हिस्सा तीन मिनट में आ गया। दूसरा हिस्सा अभी आना बाकी है, इसलिए मुझे अब उसका इंतजार करना होगा, लेकिन कोई बात नहीं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं उस सेवा से पूरी तरह से हैरान हूं। ब्रिटेन ऐसा कभी नहीं कर सकता।'
सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया। एक यूजर ने कहा, 'भारत में फिलहाल ऐसे चार ऐप मौजूद हैं, हाहाहा।' वहीं दूसरे ने कहा, 'फिर भी, उन पायजामों के लिए 999 रुपये बहुत ज्यादा हैं।' तीसरे ने कहा कि, 'तेज खरीदारी वाकई लत लगाने वाली है। ब्लिंकइट, ज़ेप्टो, स्विगी और इंस्टामार्ट के ज़रिए खरीदारी। देखिए, आपने एक पाउंड से शुरुआत की, फिर आप खरीदारी करते ही चले जाते हैं। जैसा कि कहावत है, भारत नौसिखियों के लिए नहीं है। इस अव्यवस्था को अपनाएं और भारत से प्यार करें।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'भारत कई मामलों में अच्छा काम करता है। हमें बस थोड़ा सुधार करने और जनता को शिक्षित करने की जरूरत है। उम्मीद है आपने होली का आनंद लिया होगा। दीपावली पर जरूर आइएगा।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
हद है! गर्मी में ज्यादा AC चलाने पर मकान मालिक ने किराएदार को कहा 'बेवकूफ,' यूजर्स ने निकाली भड़ास
'यहां सब EMI के पीछे भाग रहे...' 14 साल बाद नोएडा से घर लौटते लड़के को देख बोले यूजर्स, VIDEO