1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में दुल्हन पर अंकल-आंटी ने कर दी Gold की बारिश, Video देखकर लोग हो गए हैरान

शादी में दुल्हन पर अंकल-आंटी ने कर दी Gold की बारिश, Video देखकर लोग हो गए हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 23, 2024 04:47 pm IST,  Updated : Feb 23, 2024 05:47 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक शादी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो में अंकल और आंटी दुल्हन पर गोल्ड उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

दुल्हन पर उड़ाते हुए सोने के सिक्के- India TV Hindi
दुल्हन पर उड़ाते हुए सोने के सिक्के Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए और किस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हो जाए, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हर कुछ दिनों में कोई ऐसा वीडियो सामने आ ही जाता है जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है और वो वीडियो को कई बार देखते हैं, तब जाकर उन्हें भरोसा होता है कि हां वो जो देख रहे हैं वह सच है। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको पहली बार में यकीन नहीं होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

दुल्हन पर सोने की बारिश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के मौके पर एक हॉल में सभी मेहमान एकत्रित हुए हैं। इसके बाद कैमरे में दुल्हन नजर आती है जिसके आगे पीछे अंकल-आंटी खड़े हैं। ऐसा हो सकता है कि ये दोनों दुल्हन के माता-पिता हो। वीडियो में आगे आप देखेंगे कि दोनों दुल्हन पर एक पैकेट जैसा कुछ उड़ा रहे हैं। जब उसपर नजर पड़ेगी तो पता चलेगा कि उसके अंदर गोल्ड के सिक्के हैं। शादी का यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान हो गया। वीडियो को देखकर पता चलता है कि यह भारत का वीडियो नहीं है। क्योंकि वहां जमीन पर पड़ा करेंसी भारत का नहीं है। कुछ लोगों ने कमेंट में दावा किया है कि यह वीडियो पाकिस्तान का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर viralbhayani नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 84 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये पाकिस्तान की शादी है। तीसरे यूजर ने लिखा- पाकिस्तान में इतना पैसा है? एक अन्य यूजर ने लिखा- नकली सोना है।

ये भी पढ़ें-

शादी के लिए नहीं मिल रही थी दुल्हन तो लड़का हो गया परेशान, Shaadi.com की पोस्ट पर खुद से करने लगा चैट

Video: बारात में भोजपुरी गाने पर डांस कर महफिल लूट ले गईं विदेशी महिलाएं, खड़े-खड़े देखते रह गए बाराती

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।