सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ ऐसा दिखेगा जो आपको सोशल मीडिया पर बांधकर रखेगा। हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। कभी हंसी-मजाक के वीडियो दिखते हैं तो कभी भयंकर हादसे के वीडियो दिख जाते हैं। कभी जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी लोगों की अतरंगी हरकत के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा भी बहुत कुछ सोशल मीडिया पर दिखता है। अभी भी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ लोग एक घर में बैठे हुए हैं और तभी अंकल जी नमस्ते करते हुए अंदर आते हैं। इसके बाद वो बैठकर सभी को बताते हैं कि वो सभी को निमंत्रण देने आए हैं। उनके घर में एक छोटा सा प्रोग्राम है जहां सभी लोग पूरे परिवार के साथ आमंत्रित हैं। वो समय भी बताते हैं और फिर बोलते हैं कि उस प्रोग्राम में आप सभी को 'टिक्की, समोसा, चाट, दही भल्ले, चाउमीन, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम' से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा। लोगों को नाम सुनकर लगा कि ये खाने को मिलेगा मगर अंत में अंकल ने सभी के अरमानों पर पानी फेर दिया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @coolfunnytshirt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे यार अंकल।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भाई तू कुछ भी बेच सकता है! बंदे ने कश्मीर से लेकर दिल्ली तक किया ऐसा काम, Viral हो गया VIDEO
पहाड़ों पर घूमने जाना है तो हो जाइए सावधान, वायरल फोटो देख बदल जाएगा इरादा