थाईलैंड अपने खूबसूरत समुद्र तटों, स्वादिष्ट भोजन और अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल ही में एक रेस्तरां ने अपने अजीबोगरीब डिस्काउंट ऑफर से सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा। इस रेस्तरां में खाने का बिल कम कराने के लिए आपको एक अनोखा फिटनेस टेस्ट पास करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने एक अनोखे कॉन्सेप्ट से इस दुनिया को परिचित करवाया है। जो लोगों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करता है।
इस रेस्तरां में डिस्काउंट पाने के लिए ग्राहकों को एक संकीर्ण रास्ते से गुजरना होता है, जो हरे रंग की रॉड्स से बना है। इस रास्ते के ऊपर रंग-बिरंगे बोर्ड लगे हैं, जिन पर डिस्काउंट प्रतिशत लिखे हैं—20%, 15%, 10%, और 5%। नियम बेहद साधारण है: जितना संकीर्ण रास्ता आप पार कर लेंगे, उतना ही डिस्काउंट आपके बिल पर मिलेगा। सबसे संकीर्ण रास्ता पार करने वाले ग्राहक को 20% तक की छूट मिल सकती है, जबकि चौड़े रास्ते से गुजरने पर छूट घटकर 5% तक रह जाती है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला को इस संकीर्ण रास्ते से गुजरने की कोशिश करते देखा जा सकता है। वीडियो में दिखाया गया है कि वह सबसे संकीर्ण हिस्से में फंस जाती है, और उसके लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "This restaurant in Thailand gives discount if you're skinny" (थाईलैंड का यह रेस्तरां डिस्काउंट देता है अगर आप पतले हैं)। इसके साथ एक मजाकिया टिप्पणी भी जोड़ी गई है, "I don’t think your boobs are gonna get through there" (मुझे नहीं लगता कि तुम्हारा शरीर वहां से गुजर पाएगा)। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस अनोखे कॉन्सेप्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।
इस अनोखे डिस्काउंट ऑफर को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कुछ लोग इसे एक मजेदार और रचनात्मक विचार मान रहे हैं, जो डाइनिंग एक्सपीरियंस को और रोमांचक बनाता है। एक यूजर ने लिखा, "यह तो कमाल का आइडिया है! खाने के साथ-साथ थोड़ा हंसी-मजाक भी हो जाए।" वहीं, कुछ लोगों ने इस कॉन्सेप्ट की आलोचना भी की है। उनका कहना है कि यह बॉडी शेमिंग को बढ़ावा दे सकता है और उन लोगों को असहज कर सकता है जो इस टेस्ट को पास नहीं कर पाते। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "यह विचार भले ही मजेदार लगे, लेकिन हर किसी के लिए यह ठीक नहीं है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
'क्या मजबूरी रही होगी इसकी', विदा हो रही दुल्हन के साथ बैठे दूल्हे को देख लोग सोचने पर हुए मजबूर
अलग-अलग गाड़ियां लेकर रोज पेट्रोल पंप पहुंचता था शख्स, था सिर्फ एक ही मकसद, आखिरकार...
संपादक की पसंद