1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यूपी: बदायूं के गरीब किसान को मिला 14.66 करोड़ रुपये टैक्स भरने का नोटिस, उड़े होश

यूपी: बदायूं के गरीब किसान को मिला 14.66 करोड़ रुपये टैक्स भरने का नोटिस, उड़े होश

 Published : Apr 04, 2026 08:50 pm IST,  Updated : Apr 04, 2026 08:50 pm IST

किसी आम किसान के लिए लाख रुपए ही बड़ी बात होती है लेकिन अगर किसी किसान को करोड़ों का टैक्स भरने का नोटिस आ जाए तो उसकी क्या हालत होगी? वो भी तब, जब उसकी इस तरह की कोई आय ही नहीं है।

Badaun- India TV Hindi
किसान को मिला नोटिस Image Source : PTI/REPRESENTATIVE PIC

बदायूं: यूपी के बदायूं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक किसान को 14.66 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है, जिससे हड़कंप मच गया। लोग इस मामले पर हैरानी इसलिए जता रहे हैं क्योंकि किसान की ऐसी कोई आय नहीं है, जो उसे इतने ज्यादा रुपयों का टैक्स नोटिस आए। अब किसान ने परेशान होकर अधिकारियों के ऑफिस का दरवाजा खटखटाया है।

क्यों भेजा गया नोटिस; डीएम ने क्या बताया?

किसान को ये नोटिस इसलिए भेजा गया है क्योंकि कथित रूप से उसके नाम का इस्तेमाल करके एक फर्जी फर्म दिल्ली में चलाई जा रही थी। इस मामले में जिले के डीएम अवनीश राय का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, "किसान द्वारा औपचारिक आवेदन दिए जाने के बाद, मामले की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त) और उपायुक्त (जीएसटी) सहित दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।'' 

किसान ने क्या बताया?

इस मामले में किसान भोला सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, "विभागीय अधिकारियों से पूछताछ करने पर मुझे ये जानकारी मिली है कि दिल्ली के नारायणा औद्योगिक क्षेत्र (फेज-1) में मेरे नाम से राम स्टोर नाम की फर्म चल रही है, जिस पर 1.02 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स बकाया है। वहीं जीएसटी कार्यालय ने भी मुझे 13.63 करोड़ रुपये की वस्तु एवं सेवा कर देनदारी का हवाला देते हुए नोटिस भेजा है।"

किसान का कहना है कि वह ना तो कभी दिल्ली गया और ना ही उसकी ऐसी कोई फर्म है। किसान ने इस मामले की शिकायत बदायूं के जिलाधिकारी से की है। इसके बाद जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से मामले की जांच करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी का कहना है कि ये मामला धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ा लग रहा है। किसान का कहना है कि अगर वह अपनी सारी जमीन और संपत्ति बेच दे तो भी इतने रुपए जमा नहीं कर पाएगा।

ये भी पढ़ें -

Video : यूरोप में गन्ने के रस का ठेला देख चौंक गए भारतीय, रेसिपी और कीमत देखकर हंसी जरूर आएगी

Video : भारत में दिव्यांग वेटर्स वाला कैफे देख दंग रह गया विदेशी टूरिस्ट, कहा- 'इसीलिए मुझे ये देश पसंद है'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।