1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. SI भर्ती की परीक्षा देने आया जेल से कैदी, दिल्ली से कड़ी सुरक्षा में लाया गया, वायरल हो रहा मामला

SI भर्ती की परीक्षा देने आया जेल से कैदी, दिल्ली से कड़ी सुरक्षा में लाया गया, वायरल हो रहा मामला

 Published : Mar 16, 2026 02:41 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 02:51 pm IST

उत्तर प्रदेश में SI भर्ती की परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है। हालांकि, इस परीक्षा के दौरान एक मामला वायरल हो रहा है। SI भर्ती की परीक्षा देने दिल्ली की जेल से एक कैदी भी आया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

kasganj jail accused give UP SI Written exam- India TV Hindi
SI की परीक्षा देने आया कैदी। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश में शनिवार 14 मार्च और रविवार 15 मार्च को यूपी SI भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में प्रदेश भर के लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया और अपनी किस्मत को आजमाया। ये परीक्षा दो दिन में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित कराई गई है। हालांकि, यूपी SI भर्ती परीक्षा के दौरान एक वाकया चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, दिल्ली की जेल में बंद एक कैदी ने भी एसआई भर्ती परीक्षा में भाग लिया है। कैदी को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली पुलिस कासगंज लेकर पहुंची थी। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यूपी के कासगंज जिले के आजाद गांधी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में एक कैदी ने उपनिरीक्षक की लिखित परीक्षा दी। यह परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक द्वितीय पाली में आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा के लिए दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कैदी को दिल्ली से परीक्षा के लिए कासगंज लेकर पहुंची। वहीं, परीक्षा देकर जाते समय कैदी का दिल्ली पुलिस के संग वैन में जाते समय वीडियो सोशल मीडिया के जरिये सामने आया है।

कैदी के बारे में क्या पता लगा?

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की सेंट्रल जेल 12, मंडोली में बंद विशाल यादव (पुत्र रामेश्वर यादव) को परीक्षा देने के लिए दिल्ली से कड़ी सुरक्षा में कासगंज लाया गया था। दिल्ली पुलिस उसे बख्तरबंद गाड़ी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कासगंज लेकर पहुंची। कासगंज के आजाद गांधी इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर 13 में विशाल यादव ने अन्य परीक्षार्थियों के साथ सीटिंग प्लान के अनुसार परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान भी पुलिसकर्मी उसकी निगरानी के लिए मौजूद रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद, दिल्ली पुलिस विशाल यादव को अपने सरकारी वाहन से वापस दिल्ली ले गई।

कड़ी सुरक्षा में परीक्षा पूरी हुई

यूपी SI भर्ती परीक्षा फुल प्रूफ तैयारी के साथ संपन्न कराई गई है। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1090 एग्जाम सेंटर पर खुफिया निगरानी के साथ कड़ी सुरक्षा में परीक्षा पूरी हुई। ये परीक्षा 4543  पदों पर भर्ती के लिए कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, यूपी एसआई भर्ती परीक्षा के लिए 15.75 लाख कैंडिडेट मैदान में हैं। (रिपोर्ट: अक्षय पालीवाल)

ये भी पढ़ें- अनजान बारात में बच्चे ने उड़ा दिया गर्दा, Video जमकर हो रहा है वायरल

इंडिया में जुगाड़ करने वालों कि बिल्कुल कमी नहीं है, एक नया Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।