1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गिरफ्तारी के बाद भी एक्टिव है मौलाना सलमान अज़हरी का सोशल मीडिया अकाउंट, लोगों को भड़काने की हो रही कोशिश

गिरफ्तारी के बाद भी एक्टिव है मौलाना सलमान अज़हरी का सोशल मीडिया अकाउंट, लोगों को भड़काने की हो रही कोशिश

 Reported By: Dinesh Mourya Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 05, 2024 11:54 am IST,  Updated : Feb 05, 2024 02:08 pm IST

मुंबई से इस्लामी उपदेशक मुफ्ती सलमान अजहरी को गुजरात पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में हिरासत में लिया गया है। अजहरी के खिलाफ गुजरात पुलिस ने 153 बी के तहत मामला दर्ज किया है।

सलमान अजहरी का सोशल मीडिया अकाउंट गिरफ्तारी के बाद भी एक्टिव। - India TV Hindi
सलमान अजहरी का सोशल मीडिया अकाउंट गिरफ्तारी के बाद भी एक्टिव। Image Source : SOCIAL MEDIA

हेट स्पीच देने के मामले में गुजरात पुलिस ने मौलाना सलमान अजहरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मौलाना को लेकर घाटकोपर थाने पहुंची। मौलाना के गिरफ्तारी के बाद भी उसका सोशल मीडिया अकाउंट एक्टिव है और वहां पर मौलाना सलमान अजहरी निर्दोष बताया जा रहा है। सलमान अजहरी के इंस्टा अकाउंट से लोगों को भड़काने की कोशिश हो रही है। सलमान अजहरी का सोशल मीडिया अकाउंट अब पुलिस की जांच के दायरे में है।

सोशल मीडिया से बनाई अपनी पहचान, आज हैं लाखो फॉलोअर्स

बता दें कि मौलाना सलमान अजहरी ने सोशल मीडिया पर अपने भड़काऊ भाषण देकर नाम और शोहरत कमाया है। सोशल मीडिया पर सलमान अजहरी के कई भड़काऊ भाषण अक्सर वायरल होते रहते हैं। मुस्लिम लोगों के बीच मौलाना की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर भी सलमान अजहरी को लाखों लोग फॉलो करते हैं। बात करें मौलाना के सोशल मीडिया अकाउंट पर उसके फॉलोअर्स की तो Youtube पर मौलाना सलमान अजहरी के 4.64 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम पर 4 लाख 96 हजार फॉलोअर्स और फेसबुक पर 3 लाख 80 हजार फॉलोअर्स हैं। उनके वीडियो पर लाखों की तदाद में लाइक्स आते हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान भी मुफ्ती सलमान अजहरी ने एक भड़काऊ भाषण दिया था।

ये भी पढ़ें:

किसान ने खरीदा नवाबी शौक वाला भैंसा, 20 लीटर दूध, काजू, बदाम और अंजीर है इसकी खुराक, रोज खर्च होते है इतने रुपए

दम लगा के हईशा! बिहार पुलिस की गाड़ी का तेल खत्म हुआ तो पेशी के लिए कोर्ट ले जा रहे कैदियों से ही लगवाया धक्का

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।