1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा को तो डर भी नहीं डरा सकता! ट्रेन की छत पर बैठकर भेल बनाते शख्स का Video हुआ वायरल

चचा को तो डर भी नहीं डरा सकता! ट्रेन की छत पर बैठकर भेल बनाते शख्स का Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 15, 2024 06:47 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 06:47 pm IST

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद एक पल के लिए आपको डर लग सकता है मगर वीडियो में नजर आने वाले शख्स को जरा सा भी डर नहीं लग रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आपका अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट है और आप दिन में थोड़ा समय भी सोशल मीडिया पर बिताते हैं तो फिर आप वो हर वीडियो देखते ही होंगे जो वायरल होते हैं। किसी वीडियो को देखकर आपको हंसी आती होगी तो कोई वीडियो आपको पूरी तरह से हैरान कर देता होगा। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने आज तक ट्रेन में कई बार सफर किया होगा। ट्रेन में सफर करते समय अलग-अलग खाने के सामान को बेचने वालों को भी देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे शख्स को देखा है जो ट्रेन की छत पर बैठकर खाने का सामान बना रहा हो। सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें तो कुछ ऐसा ही नजर आया। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ट्रेन की छत पर बैठकर भेल बना रहा है। उस शख्स के अलावा भी कई लोग ट्रेन की छत पर मौजूद हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rail_and_road_bangladesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जबरदस्त ट्रेन सर्विस है। दूसरे यूजर ने लिखा- 2 रुपये का मेरे लिए भी बना देना। तीसरे यूजर ने लिखा- बिजनेस तो बिजनेस होता है, कहीं भी चल जाता है। चौथे यूजर ने लिखा- कोई धंधा छोटा नहीं होता। एक अन्य यूजर ने लिखा- बिजनेस रुकना नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें-

देहरादून: दर्दनाक हादसे से पहले सभी युवाओं ने की थी पार्टी, Video हो रहा है वायरल

हाथ वाले तराजू के साथ इस तरह किया जाता है हेर-फेर, वायरल Video देख हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।