1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बॉडी बिल्डर क्या ऐसे मनाते हैं अपना बर्थडे, ऐसा तरीका देख लोगों ने कह दी ये बात...

बॉडी बिल्डर क्या ऐसे मनाते हैं अपना बर्थडे, ऐसा तरीका देख लोगों ने कह दी ये बात...

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 04, 2023 06:27 pm IST,  Updated : Sep 04, 2023 06:27 pm IST

वायरल वीडियो में एक शख्स बेंच प्रेस करने के लिए वेट लिफ्टिंग करता है तभी उसका दोस्त उसकी छाती पर एक केक रख देता है। इसके बाद वो शख्स उसी रॉड से केक काटता है।

बॉडी बिल्डर क्या ऐसे मनाते हैं अपना बर्थडे, ऐसा तरीका देख लोगों ने कह दी ये बात- India TV Hindi
बॉडी बिल्डर क्या ऐसे मनाते हैं अपना बर्थडे, ऐसा तरीका देख लोगों ने कह दी ये बात Image Source : SOURCE: PUNEITE TWITTER HANDLE

आजतक आप काफी लोगों के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए होंगे। सभी बर्थडे पार्टी में सबसे पहले केक काटा जाता है। आपने लोगों को अलग-अलग तरीके से केक काटते हुए देखा होगा। चलिए बर्थडे पार्टी में केक काटने का तो तरीका सामान्य होता है। मगर आपने वायरल वीडियो में अनोखे तरीके देखे होंगे। कोई तलवार से केक काटता है तो कोई बंदूक से केक काटता है। लेकिन अभी सोशल मीडिया पर केक काटने का एक अलग ही तरीका वायरल हो रहा है। ऐसा अनोका तरीका आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

केट कटिंग का ये अनोखा तरीका

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बहुत ही अनोखे तरीके से बेंच प्रेस करने के लिए बेंच पर लेटता है। इस दौरान उसके आस-पास कई और लड़के खड़े नजर आएंगे। वो शख्स जैसे ही बेंच प्रेस के लिए रॉड उठाता है, तभी एक दूसरा शख्स उसकी छाती पर केक रख देता है। इसके बाद बेंच प्रेस करने वाला शख्स रॉड से केक कटिंग करता है। इसके बाद केक को उसकी छाती से उठा लिया जाता है। बर्थडे बॉय उस रॉड में लगे केक को खाता है जिससे उसने केक काटा था और फिर उठ जाता है। इसके बाद वीडियो में वो शख्स अपनी बॉडी को दिखाता है और विक्टरी का निशान बनाता है। आपने क्या अभी तक ऐसा अनोखा तरीका देखा था।

आप भी देखिए वायरल वीडियो

वीडियो हो गया वायरल

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @Puneite_ नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उसने कैप्शन में लिखा है कि जब आप ब्रेन डे छोड़ दें। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करने के साथ ही भरपूर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सफाई कहां है, जिम के बाहर? एक अन्य यूजर ने लिखा- अच्छा इसलिए कैप्शन ऐसा लिखा है।

ये भी पढ़ें-

पार्टनर के साथ ऐसा प्रैंक करना शख्स को पड़ गया भारी, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Video: बाबर को छोड़ विराट की दिवानी निकली ये पाकिस्तानी लड़की, कहा- मैं यहां सिर्फ और सिर्फ...

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।