1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो इसे मौत का डर ही नहीं है, बाइक पर खतरनाक स्टंट करते लड़के का Video हुआ वायरल

ये देखो इसे मौत का डर ही नहीं है, बाइक पर खतरनाक स्टंट करते लड़के का Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 26, 2024 12:00 pm IST,  Updated : Mar 26, 2024 12:00 pm IST

बाइक की सीट पर खड़े होकर एक लड़का खतरनाक स्टंट कर रहा है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बाइक पर स्टंट करता हुआ शख्स- India TV Hindi
बाइक पर स्टंट करता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर वैसे तो कई वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान का मनोरंजन होता है। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद आदमी को हैरानी हो जाती है। जी हां, हम खतरनाक स्टंट वाले वीडियो की ही बात कर रहे हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था जो स्कूटी की पीछे वाली सीट पर खड़ी होकर रंग लगा रही थी। उसका वीडियो अभी नया ही था कि अब एक और वीडियो वायरल होने लगा है। इसमें एक लड़का बाइक पर खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है।

बाइक पर खतरनाक स्टंट

आजकल कुछ लोगों को ऐसा लगने लगा है कि अगर वे खतरनाक स्टंट करेंगे तो देखनेवाले उन्हें कूल और डेरिंगबाज समझेंगे। ऐसी ही सोच के कारण कई लोग खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाते हैं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बाइक की सीट पर खड़े होकर बाइक को चलाते हुए नजर आ रहा है। जिस सड़क पर वह बाइक चला रहा है वहां दूसरी तरफ से कई वाहन आते हुए भी दिख रहे हैं। अगर शख्स का बैलेंस जरा सा भी बिगड़ता तो वह हादसे का शिकार हो सकता था।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अकाउंट यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'अभी यमराज जी सो रहे हैं इसलिए बच गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- यमराज जी अभी होली की छुट्टी पे हैं इसलिए। वहीं एक अन्य यूजर ने बिहार पुलिस को टैग करते हुए लिखा, ऐसे लोगों पर संज्ञान लें।

ये भी पढ़ें-

चोरी का इतना डर! शख्स ने अपने कूलर को दी Z+ Security, वायरल Video देखकर चकरा जाएगा आपका सिर

Haunted House के भूत का गलत लड़कों से पड़ गया पाला, Video देखते ही छूट जाएगी आपकी हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।