1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ये घर है या फिर छलावा! Video देखकर हर किसी को आ जाएगा चक्कर, देखें वायरल वीडियो

भाई ये घर है या फिर छलावा! Video देखकर हर किसी को आ जाएगा चक्कर, देखें वायरल वीडियो

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 18, 2024 02:24 pm IST,  Updated : Apr 18, 2024 02:24 pm IST

वायरल वीडियो में एक ऐसा घर नजर आ रहा है जिसे देखने के बाद आपको यह समझ नहीं आएगा कि यह कहां से शुरू हो रहा है और कहां जाकर खत्म हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है। समय-समय पर यहां ऐसे वीडियो दिखा जाते हैं जिन्हें देखने के बाद अच्छे-खासे इंसान का सिर भी चकरा जाए। कभी स्कूटर का अनोखा इस्तेमाल नजर आता है तो कभी अनोखा टॉयलेट का वीडियो वायरल हो जाता है। अगर आप सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने जरूर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसे देखने के बाद आपका दिमाग जरूर हिला होगा। और अगर नहीं देखा है तो फिर इस वीडियो को देख लीजिए। वीडियो देखने के बाद आपका सिर जरूर चकराएगा। आइए फिर जानते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है?

ऐसा घर कभी देखा है?

सोशल मीडिया पर इस समय एक घर का वीडियो वायरल हो रहा है। घर को जब भी कोई सामने से देखेगा तो उसे यह बहुत ही अच्छा घर लगेगा। क्योंकि इस घर में नीचे दुकानें, ऊपर के फ्लोर पर कमरा और साथ ही बालकनी बना हुआ नजर आएगा। लेकिन जैसे ही आप घर के बगल में आकर घर को देखेंगे तो आपका सिर घूम जाएगा। यह कोई घर नहीं बल्कि सिर्फ एक दीवार है। इस दीवार के पीछे आपको कुछ भी देखने को नहीं मिलेगा। अगर इस तरह आपको समझ में नहीं आया तो फिर आप वीडियो को ही देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'ये किसका घर है भाई?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जाने का रास्ता किधर है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये भूतियों का बंगला है। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरा तो सिर घूम गया। वहीं एक यूजर ने बताया कि, सिर्फ शूटिंग के लिए बनाते हैं ऐसे घर। हैदराबाद फिल्म सिटी में होते हैं ऐसे अधूरे घर।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली मेट्रो में एक नया क्लेश, सही से बैठने को लेकर भिड़े दो शख्स, Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर छाया सूरत का एक्शन चायवाला, Video देख लोग बोले- 'डॉली का चाचा है'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।