सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं तो वहीं कुछ वीडियो आपको हंसने को मजबूर कर देंगे। मगर इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको शख्स की हरकत पर गुस्सा आएगा। वायरल वीडियो में एक शख्स महिला के साथ छेड़छाड़ करता हुआ नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि मॉल के गेम ज़ोन में लड़की खड़ी है। तभी पीछे से एक उम्र दराज शख्स आता है और लड़कि को पीछे से टच करता है। इसके तुरंत बाद वो वहां से चला जाता है।
Related Stories
कहां का है यह वीडियो?
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HateDetectors नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स महिला को पीछे से जानबूझकर छू रहा है। इसके बाद वह शख्स वहां से चला गया। पीड़ित महिला ने इसका विरोध नहीं किया।'
पेज पर आगे लिखा है कि, इस वीडियो को एक शख्स ने रिकॉर्ड किया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। वीडियो अपलोड करने वाले शख्स ने बताया कि यह घटना लुलु मॉल का है। उसने आगे बताया कि, 'जब उसने एक शख्स को अजीब हरकत करते हुए देखा। इसके बाद उसने उसका पीछा करते हुए वीडियो बनाया, जिसमें यह रिकॉर्ड हुआ। उसने वहां के गार्ड को इसकी शिकायत भी की मगर वह शख्स कहीं नजर नहीं आया।' वीडियो के साथ कैप्शन में यह भी बताया गया कि बेंगलुरु पुलिस मामले में जांच कर रही है।
लोगों ने कार्रवाई की मांग की
वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों को काफी गुस्सा आया। लोग इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इसको तो सजा मिलनी चाहिए। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- लड़की ने इसको मारो क्यों नहीं, उसने इसे इग्नोर कर दिया। तीसरे यूजर का कहना है कि- ऐसे लोगों को तो जेल के पीछ होना चाहिए।
यहां देखिए वायरल वीडियो
ये भी पढ़ें-
MS Dhoni ने सुनाया बांग्लादेश मैच के दौरान एक मजेदार किस्सा, फैंस ने दिए ये धांसू रिएक्शन
दिल्ली मेट्रो को बनाया शौचालय, चलती कोच में पेशाब करता दिखा शख्स, Video Viral