1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो को बनाया शौचालय, चलती कोच में पेशाब करता दिखा शख्स, Video Viral

दिल्ली मेट्रो को बनाया शौचालय, चलती कोच में पेशाब करता दिखा शख्स, Video Viral

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 31, 2023 09:29 am IST,  Updated : Oct 31, 2023 09:29 am IST

आजकल दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको दंग कर देगा। आपने मेट्रो में कई करतूत देखे होंगे मगर आपने कभी किसी को चलती मेट्रो में पेशाब करते हुए नहीं देखा होगा।

Viral- India TV Hindi
चलती मेट्रो में पेशाब करता दिखा शख्स Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया पर हर रोज ना जाने कितने ही वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वायरल वीडियो में आधे से अधिक वीडियो दिल्ली मेट्रो के ही होते हैं। कोई शख्स अपनी पार्टनर के साथ अश्लील हरकत करते हुए नजर आता है तो कोई डांस करते हुए रील बनाता दिखता है। अभी कुछ दिन पहले ही एक बहुत अजीब वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक कपल एक दूसरे के मुंह में एनर्जी ड्रिंक का कुल्ला करते हुए नजर आए थे। लेकिन अब उससे भी ज्यादा शर्मशार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है।

चलती मेट्रो में शख्स ने किया पेशाब

आजकल दिल्ली मेट्रो का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा नजारा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जिसने पीले रंग की शर्ट पहनी हुई है, वो चलती ट्रेन में पेशाब करता हुआ नजर आ रहा है। जब कुछ लोगों ने उसे रोकते हुए पूछा कि, 'क्या मजबूरी है, स्टेशन पर उतरकर पेशाब करो।' तो इस बात का जवाब देते हुए वह बंदा कहता है, 'यह लास्ट ट्रेन है।' वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

लोगों ने दिया मिक्स रिएक्शन

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @lavelybakshi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'दिल्ली मेट्रो के अंदर पेशाब करने का वीडियो सामने आया।' वीडियो को देखने के बाद लोग काफी गुस्सा हुए। एक यूजर ने लिखा- कहां से आते हैं ऐसे लोग। तो दूसरा यूजर कहता है- ऐसे लोगों को पुलिस के हवाले कर देना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- पागलपंती की भी हद है।

तो वहीं कुछ लोग उस शख्स के प्रति संवेदना दिखाते हुए उसका सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- शायद बीमार हो। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- शख्स बीमार हो सकता है। आप देखिए कि वह हरे रंग के बोतल का इस्तेमाल कर रहा है।

यहां देखिए वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

वीडियो कॉल के दौरान पत्नी की आइब्रो देख भड़क उठा पति, फोन करके बीवी को दिया तीन तलाक

घूंघट वाली 'Aunty' ने अपने ठुमकों से सोशल मीडिया पर मचाई खलबली, लोग बोले- 'और कितनों को घायल करोगी'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।