सोशल मीडिया पर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कुछ वीडियो आपको हैरान कर देते हैं तो वहीं कुछ वीडियो आपको गुस्सा दिला देते हैं। कभी मेट्रो में लड़ाई झगड़े का वीडियो वायरल होता है तो कभी बीच सड़क पर डांस करती हुई लड़की का वीडियो वायरल हो जाता है। लोग ऐसे वीडियो पर ऐतराज भी जताते हैं क्योंकि सड़क चलने के लिए होता है, डांस करने के लिए नहीं। अगर यही डांस कोई अपने घर में करता है तो लोग उसकी तारीफ भी करते हैं। जैसे इन आंटीजी की तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब बवाल मचा रहा है।
आजकल जहां देखो घूंघट वाली आंटी के चर्चे हो रहे हैं। और चर्चे हो भी क्यों ना, ऐसा डांस आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। आपने लड़कियों और आंटियों को कई तरह के गानों पर डांस करते हुए देखा होगा मगर किसी को हनी सिंह के रैप पर डांस करते हुए नहीं देखा होगा। सोशल मीडिया आंटी के कातिलाना डांस की खूब चर्चा हो रही है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि आंटी, हनी सिंह के गाने 'Party All Night' गाने पर डांस कर रही हैं। उनका एक-एक स्टेप गाने के लाइन से मेल खाता हुआ दिखाई दे रहा है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर लाइक बटोर रहा है।
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर payalchavariya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आंटी का बवाल डांस देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आंटी तो यहां हैं फिर पुलिस को कौन बुलाएगा। तो वहीं एक दूसरा यूजर लिखता है- आंटी के सामने माइकल जैक्सन भी फेल है। तीसरे यूजर ने लिखा- आग लगा दी।
ये भी पढ़ें-
मेट्रो का एक और नॉर्मल दिन! लड़के के एक सवाल पूछने पर भड़क गई लड़की, फिर हुआ जमकर क्लेश
Video: बीच सड़क ट्रक खड़ा कर डांसर को नचा दिया, लोग बोले- झटके से स्टार्ट करें ड्राइवर साहब
संपादक की पसंद