सोशल मीडिया पर हर रोज अनगिनत वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं तो कुछ वीडियो आपको हैरत में डाल देते हैं। लेकिन वायरल वीडियो में ज्यादातर वीडियो दिल्ली मेट्रो के ही निकलते हैं। अब वो बात अलग है कि यह वीडियो आपको हैरान करता है या फिर गुस्सा दिलाता है। फिलहाल मेट्रो के भीतर हुई लड़ाई का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लड़के ने लड़की से एक सवाल पूछा जिसके बाद यह लड़ाई शुरू हो गई।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आजकल मेट्रो के भीतर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़का और लड़की जमकर क्लेश करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की लड़के पर चिल्ला रही है। लड़का भी सीट पर बैठे-बैठे उसे लड़ते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में लड़की गुस्से में लड़के से पूछती है कि, 'क्यों पूछ रहा था कि मैं अकेली आई हूं?' इसके बाद लड़का कहता है कि क्यों ना पूछूं। ऐसे ही बहस कहते हुए दोनों के बीच झगड़ा काफी बढ़ जाता है। मेट्रो कोच में बैठे दूसरे लोग उन्हें शांत कराने की कोशिश करते हैं मगर झगड़ा शांत होने का नाम ही नहीं लेता है।
वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर एक लड़की और लड़के के बीच क्लेश हो गया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 67 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब तो आदत सी हो गई है। तो वहीं एक दूसरा यूजर कहता है- अगर मैं ऐसा करता तो मेरे पिताजी मुझे बहुत मारते।
यहां देखिए वायरल वीडियो
ये भी पढ़ें-
Video: बीच सड़क ट्रक खड़ा कर डांसर को नचा दिया, लोग बोले- झटके से स्टार्ट करें ड्राइवर साहब