1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक पटरी पर खड़ी 2 ट्रेनों का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोगों ने बताया ऐसा कब होता है?

एक पटरी पर खड़ी 2 ट्रेनों का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोगों ने बताया ऐसा कब होता है?

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 12, 2024 11:37 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 11:37 pm IST

वायरल वीडियो में एक ही पटरी पर दो ट्रेन आमने-सामने खड़ी नजर आ रही हैं। मगर कमेंट में लोगों ने बताया कि वास्तव में यह एक दूसरे के सामने खड़ी नहीं हैं बल्कि एक ही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

एक ट्रैक पर खड़ी दो ट्रेन- India TV Hindi
एक ट्रैक पर खड़ी दो ट्रेन Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में आज भी लोग ट्रेन को ट्रांसपोर्ट का एक सबसे अच्छा साधन मानते हैं। लंबी दूरी के लिए लोग सबसे पहले ट्रेन की तरफ देखते हैं। भारतीय ट्रेनों में हर दिन 2 करोड़ से भी अधिक लोग ट्रैवल करते हैं। अलग-अलग ट्रेन अलग-अलग पटरी पर चलती है। मगर क्या आपने एक ही ट्रैक पर दो ट्रेन को खड़े देखा है। अगर नहीं देखा है तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक बार देख लीजिए। 

एक ट्रैक और 2 ट्रेन !

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें खड़ी नजर आ रही हैं। एक ट्रेन मालगाड़ी मालूम पड़ती है और दूसरी पैसेंजर ट्रेन है। किसी शख्स ने एक ही ट्रैक पर खड़ी दो ट्रेनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर मजे भी लिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने बताया इस स्थिति के पीछे का कारण

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर saurabhyatra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों को लगा कि यह दोनों ट्रेनें ट्रैक पर एक दूसरे के सामने खड़ी हैं। इस गलतफहमी को दूर करने के लिए एक यूजर ने लिखा- ये एक-दूसरे के सामने नहीं बल्कि लाइन में एक-दूसरे के पीछे खड़ी हैं। दूसरे यूजर ने बताया कि, ये बैंकर लोकोमोटिव है। आपको बता दें कि बैंकर लोकोमोटिव का इस्तेमाल ट्रेन के पीछे किया जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने में मदद कर सके। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई मालगाड़ी के पीछे बैंकर लगा हुआ है। एक यूजर ने बताया कि मालगाड़ी ट्रेन का पैंटोग्राफ पीछे है, इसका मतलब वो आगे जाएगी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- मालगाड़ी की लाल लाइट जल रही है मतलब वो आपकी तरफ नहीं बल्कि दूसरी तरफ जाएगी।

ये भी पढ़ें-

शरीर के आर-पार तीर लेकर शहर की सड़कों पर घूमता दिखा कपल, देखने के लिए लोगों की लगी भारी भीड़

अरे ये Dhoni है क्या! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी के हमशक्ल का वीडियो, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।