सोशल मीडिया मनोरंजन का एक अच्छा साधन है। यहां हर दिन मनोरंजन के लिए कई वीडियो अप्लोड किए जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं जिनकी हर कोई चर्चा करने लगता है। मगर कभी-कभी इसी प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसा नजर आ जाता है, जो लोगों को अपना सिर पकड़कर बैठने के लिए मजबूर कर देता है। इंसान सोचता रहता है कि यह कैसे संभव है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
ऐसा नजारा देखा है कभी?
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में जो नजारा दिखाई दे रहा है वैसा शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहर की सड़कों पर एक ट्रैकटर चल रही है। इसकी ट्रॉली पर लड़का खड़ा है और उसके आगे एक लड़की है जो हवा में लटकी हुई है। आपको एक तीर भी नजर आ रही होगी जो दोनों के शरीर को चीरते हुए आर-पार हो गई है। वैसे ये असली तीर नहीं है, क्योंकि दोनों ही जिंदा हैं। मगर इन्होंने जिस तरह से यह कमाल किया है, उसने लोगों को हैरान कर दिया। इसे देखने के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई।
यहां देखें वायरल वीडियो
लोग हो गए हैरान
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hutiyagram नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 73 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने पूछा- ये कैसे हुआ? दूसरे यूजर ने लिखा- तो इसमें ग्रेविटी कहां गई? वहीं एक यूजर ने इसके पीछे का लॉजिक बताते हुए लिखा- मेटल का फ्रेम लड़के के कपड़े के अंदर तीर से जुड़ा हुआ है। लड़की को फिट करने के लिए तीर से जुड़ा मजबूत फ्रेम बनाया गया है।
ये भी पढ़ें-
अरे ये Dhoni है क्या! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी के हमशक्ल का वीडियो, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
तहजीब के शहर लखनऊ में दिखा कुछ ऐसा नजारा कि नहीं होगा यकीन, जमकर वायरल हो रहा है Video