1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आलू और पनीर हुआ पुराना, अब इस चीज को डालकर बनाया जा रहा है परांठा, क्या आपने देखा Viral Video?

आलू और पनीर हुआ पुराना, अब इस चीज को डालकर बनाया जा रहा है परांठा, क्या आपने देखा Viral Video?

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 09, 2024 10:45 pm IST,  Updated : Feb 09, 2024 10:45 pm IST

खाने के साथ एक्सपेरिमेंट करने वालों ने अब एक नए तरह का परांठा खोज निकाला है। चॉकलेट डालकर परांठा बनाते हुए शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।

चॉकलेट का परांठा- India TV Hindi
चॉकलेट का परांठा Image Source : SOCIAL MEDIA

परांठा एक ऐसी डिश जो लगभग हर किसी को पसंद होती है। सादा परांठा से लेकर आलू परांठा, पनीर परांठा, गोभी परांठा और ना जाने कितने ही तरह के परांठे बनाए जाते हैं। इन सभी तरह के पराठों को लोग खूब चाव से खाते भी हैं। परांठे के प्रति लोगों का प्यार देखना है तो पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित परांठे वाली गली में जाकर देकिए, जहां दिन भर लोगों की भारी भीड़ रहती है। लोग यहां दूर-दूर से सिर्फ परांठे खाने के लिए आते हैं। मगर कुछ लोग अपने एक्सपेरिमेंट के चक्कर में लोगों के इस प्यारे डिश को बर्बाद कर रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिल टूट सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पहले प्लेट में चॉकलेट निकालकर रखता है। इसके बाद वह गूंथें हुए आंटे से एक गोला बनाता है। फिर शख्स उस गोले में चॉकलेट भरकर उसे बेलता है। इसके बाद उसके पकाने के लिए तवे पर रख देता है। कुछ ही देर बाद परांठा बन जाता है और शख्स उसे प्लेट में निकालकर देता है। हैरान की बात है कि इसे खाने के लिए शख्स प्लेट में आचार भी रखता है। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) @Dharmeshspandey नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं तो कभी ना खाऊं ये।'

यहां देखें वायरल वीडियो

चिप्स वाला परांठा

अभी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में शख्स कुछ इसी तरह का कारनामा करते हुए दिखाई दे रहा था। उस शख्स ने आलू के साथ चिप्स मिलाकर, उसका परांठा बनाया था। उसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

ये भी पढ़ें-

लड़की को इम्प्रेस करने के लिए लड़के ने Pickup Line का किया इस्तेमाल, मिला ऐसा जवाब कि जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।