1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये हैं दुनिया के बेस्ट बॉस, पहले लगाया नोटों का पहाड़ फिर कंपनी के कर्मचारियों में बांटे 70 करोड़ रुपए

ये हैं दुनिया के बेस्ट बॉस, पहले लगाया नोटों का पहाड़ फिर कंपनी के कर्मचारियों में बांटे 70 करोड़ रुपए

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 29, 2023 08:09 pm IST,  Updated : Jan 29, 2023 08:09 pm IST

एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने का काफी अनोखा तरीका अपनाया। कपंनी के मैनेजर्स ने ऑफिस पार्टी के दौरान स्टेज पर नोटों का पहाड़ लगा दिया फिर अपने 40 कर्मचारियों में इसे बांट दिया।

Yuan currency- India TV Hindi
इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस में दिए 70 करोड़ से भी ज्यादा रुपए। Image Source : SOCIAL MEDIA

हर बड़ी कंपनी अपने कर्मचारियों को बोनस देती है लेकिन एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने का काफी अनोखा तरीका अपनाया। कपंनी के मैनेजर्स ने ऑफिस पार्टी के दौरान स्टेज पर नोटों का पहाड़ लगा दिया फिर अपने 40 कर्मचारियों में इसे बांट दिया। इस मामले का वीडियो चीनी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक हेनन प्रांत के एक क्रेन निर्माता कंपनी Henan Mine ने अपने कर्मचारियों को 61 मिलियन युआन यानी कि 70 करोड़ रुपए से ज्यादा का बोनस कंपनी के कर्मचारियों के बीच बांट दिया। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने स्टेज पर दो मीटर ऊंचा नोटों का ढ़ेर लगा दिया फिर बारी-बारी से कर्मचारियों के बीच बोनस बांटा। 

कर्मचारियों को बोनस में बांटे 70 करोड़ से ज्यादा रुपए 

कंपनी ने 17 जनवरी को एक वीडियो जारी किया था जिसमें स्टेज पर नोटों के ढेर को देखा जा सकता है। इस दौरान कंपनी ने अपने तीन सबसे अच्छे कर्मचारियों को 5-5 मिलियन युआन यानी 18-18 करोड़ रुपए बोनस के तौर पर दिए। जबकि 30 से ज्यादा कर्मचारियों को 1-1 मिलियन युआन मिले। कुल कंपनी के 40 कर्मचारियों को बोनस से नवाजा गया। इसके अलावा कंपनी ने नोट गिनने के लिए एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में कर्मचारियों के परिजनों को तय समय सीमा में नोट गिनने के लिए भी इनाम दिया गया। इस प्रतियोगिता के लिए कंपनी ने 12 मिलियन युआन यानी 14 करोड़ रुपए खर्च किए। सबसे तेज नोट गिनने वाले को 157000 युआन का इनाम मिला। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि ब्लैक सूट और रेड स्कॉर्फ पहने व्यक्तियों को हाथों में नोटों की गड्डी को भरकर ले जाते हुए दिखाया गया। 

कंपनी ने कमाएं हजारों करोड़ का मुनाफा

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, कंपनी Henan Mine  ने कोविड के दौरान वित्त वर्ष में 23% से भी ज्यादा का मुनाफा कमाया। कंपनी को 2002 में शुरू किया गया था और इतने कम समय में इस कंपनी ने इतने पैसे कमा लिए कि वह अपने कर्मचारियों को इस तरह के बोनस दे रहे हैं। इस कंपनी में 5000 कर्मचारी काम करते हैं। पिछले 3 साल में इस कंपनी में कोई छंटनी नहीं हुई और कंपनी के कर्मचारियों को औसत वेतन में 30% हर साल बढ़ाया भी गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।