1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी बचपन से लेकर अब तक की तस्वीर, यूजर्स बोले- काजोल ने क्या देखा था

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी बचपन से लेकर अब तक की तस्वीर, यूजर्स बोले- काजोल ने क्या देखा था

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 12, 2023 11:33 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 11:33 pm IST

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है जिसमें उन्होंने काफी सालों पुरानी तस्वीरों की सीरीज लगा रखा है।

अजय देवगन ने अपनी पुरानी तस्वीरों को अपने फैंस के साथ शेयर किया।- India TV Hindi
अजय देवगन ने अपनी पुरानी तस्वीरों को अपने फैंस के साथ शेयर किया। Image Source : INSTAGRAM

नेशनल यूथ डे के मौके पर सुपरस्टार अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ अपनी बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरों को शेयर किया है। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है जिसमें उन्होंने काफी सालों पुरानी तस्वीरों को लगा रखा है। रील की शुरूआत अजय के बचपन के दिनों से होती है और क्लिप में उनकी सबसे हाल की तस्वीरें देखी जा सकती है। उन्होंने आगे कहा, युवा तब होता है जब आप अपने सभी विश्वासों और सपनों के लिए एक ठोस भविष्य की नींव रखते हैं। आप वो हैं जिनकी आंखों में सितारे हैं और आपके दिल में आशा है। यहां तक कि जब आप में परिवर्तन आता है, तो सुनिश्चित करें कि आपके आदर्श चट्टान की तरह ठोस रहें।

ये है अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म

बता दें कि अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग मूवी 'भोला' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस मूवी में अजय देवगन के साथ तब्बू भी देखने को मिलेंगी। फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। इस फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स, टी-सीरीज फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स मिलकर प्रोडयूस कर रहे हैं।  फिल्म भोला के डायरेक्टर लोकेश कनगराज हैं। फिल्म में एक पूर्व अपराधी की कहानी को दिखाया गया है जो जेल से छूटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है लेकिन वह बहुत ही मुश्किल में फंस जाता है। 

फैंस दिल खोलकर लुटा रहे अपना प्यार

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2.5 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं वहीं इस वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स और अजय देवगन के फैंस कमेंट कर अपना प्यार बरसा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स अजय देवगन की जवानी के दिनों की फोटो को देखर कर काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पता नहीं काजोल ने इसमें क्या देख लिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।