1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बॉलीवुड के गानों पर जर्मन महिला ने किया जबरदस्त डांस, Video देख यूजर्स ने बरसाया अपना प्यार

बॉलीवुड के गानों पर जर्मन महिला ने किया जबरदस्त डांस, Video देख यूजर्स ने बरसाया अपना प्यार

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 01, 2023 12:29 pm IST,  Updated : Feb 01, 2023 12:29 pm IST

सोशल मीडिया पर एक जर्मन महिला का डांस वायरल हो रहा है। महिला साड़ी पहनकर भारतीय गानों पर जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही है।

जर्मन महिला ने बॉलीवुड के गानों पर किया डांस।- India TV Hindi
जर्मन महिला ने बॉलीवुड के गानों पर किया डांस। Image Source : INSTAGRAM

भारत का ट्रेडिशन और कल्चर पूरी दुनिया में फैल रहा है। विदेश के लोग भारतीय संस्कृति को अपनाते जा रहे हैं। विदेशी युवतियां भी भारतीय पहनावा को लेकर काफी उत्साहित दिखती हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड भी कई विदेशों में अपनी धाक जमा रहा है। बॉलीवुड के गानों के प्रशंसक सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के बाकी देशों में भी हैं। फिलहाल इन दिनों  सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला के सिर पर भारतीय गानों के साथ ही पहनावे का खुमार भी देखा जा रहा है। हाल ही के दिनों में कई विदेशी खिलाड़ियों और कंटेंट क्रिएटरों को भारतीय फिल्मों के गानों समेत डायलॉग्स पर लिप सिंक करते देखा गया है। बॉलीवुड गानों की धाक इन दिनों देश के बाहर तेजी से बढ़ रही है। हाल ही के दिनों में कई विदेशी खिलाड़ियों और कंटेंट क्रिएटरों को भारतीय फिल्मों के गानों समेत डायलॉग्स पर लिप सिंक करते देखा गया है।

साड़ी पहन बॉलीवुड के गानों पर लगाया ठुमका

 सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स के बीच यह वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में एक जर्मन महिला को बॉलीवुड के गानों पर अपनी कमर मटकाते हुए दिखी। इस वीडियो को देख यूजर्स इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। वहीं जर्मन महिला को साड़ी पहने डांस करते देखा गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर नीना नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। इन वीडियो में जर्मनी के हैम्बर्ग में रहने वाली नीना को उनके ज्यादातर वीडियो में साड़ी पहन भारतीय सॉन्ग्स पर थिरकते देखा जा सकता है। हाल ही में एक वीडियो ने सभी का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा है। इस वीडियो में वह फाल्गुनी पाठक के हिट सॉन्ग 'चूड़ी जो खनकी हाथ में' पर थिरकते देखी जा रही हैं।

डांस देख यूजर्स हुए फैन

इसके साथ ही उनके एक अन्य वीडियो में वह 'लंदन ठुमकदा' से लेकर 'देश रंगीला' और 'आप का आना दिल धड़काना' जैसे हिट भारतीय सॉन्ग पर डांस से जलवे बिखेरते नजर आई हैं। उनके शेयर किए गए इन वीडियो पर उन्हें लाखों व्यूज और हजारों की तादाद में यूजर्स ने लाइक्स किया है। वहीं भारतीय यूजर्स उनके डांस के फैन हो गए हैं। जो लगातार उनके डांस पर उनकी सराहना करते देखे जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।