1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोस्त को सिगरेट पीने से रोक रहा था बुजुर्ग शख्स, चचा ने मारने के लिए दौड़ाया

दोस्त को सिगरेट पीने से रोक रहा था बुजुर्ग शख्स, चचा ने मारने के लिए दौड़ाया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 25, 2023 11:36 am IST,  Updated : Feb 25, 2023 11:53 am IST

सोशल मीडिया पर बुजुर्गों की दोस्ती का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दो बुजुर्ग दोस्त एक दूसरे सो मस्ती मजाक करते हुए दिख रहे हैं।

दोस्त को सिगरेट पीने से मना करता हुआ बुजुर्ग शख्स।- India TV Hindi
दोस्त को सिगरेट पीने से मना करता हुआ बुजुर्ग शख्स। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर दोस्ती से जुड़े वीडियो देखने को मिल जाता है। जिन्हें देख हमारी आंखें भर जाती हैं या चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। लोगों को अपने दोस्तों की याद आ जाती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो जमकर शेयर हो रहा है। जिसमें दो बुजुर्गों को आपस में मजाक-मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। ऐसे दोस्त बहुत ही कम मिलते हैं जिनकी दोस्ती बुढ़ापे तक टिकी हो। लेकिन अगर आपके जीवन में ऐसे दोस्त हो तो बुढ़ापा भी किसी जवानी से कम नहीं लगती। जीवन कब हस्ते-हस्ते कट जाता है पता ही नहीं चलता।

दोस्त को परेशान करते हुए दिखा बुजुर्ग शख्स

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अपने दोस्त को परेशान करते हुए देख यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान छा गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग दुकान पर खड़े होकर सिगरेट जलाने की कोशिश कर रहा है। वहीं बुजुर्ग का दोस्त उसे परेशान करने के लिए बार-बार उसकी सिगरेट बुझा दे रहा है। दोस्त की हरकत से तंग आकर बुजुर्ग उसे दौड़ाकर लात मारते हुए नजर आ रहा है। लेकिन दोस्त अभी भी अपने दोस्त को सिगरेट पीने से रोक रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बुजुर्ग जैसे ही दोबारा सिगरेट जलाने की कोशिश करता है वैसे ही उसका दोस्त माचिस बुझा देता है। वह उसे बार-बार स्मोकिंग करने से रोकता है। बुजुर्ग को फिर गुस्सा आता हैऔर वह फिर से उसके पीछे पड़ जाता है। बाद में मौका पाकर बुजुर्ग झट से माचिस जलाकर सिगरेट को जला लेता है। इसके बाद वह सिगरेट जलाते हुए वह आगे बढ़ जाता है। यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स को अपने पुराने दोस्तों की याद आ गई। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Confused Aatma नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें:

पोते को देख खुश हुए दादा जी, छड़ी फेंक तुरंत लगा लिए गले, देखें ये इमोशनल Video

देखते ही देखते पुल से नीचे कूद गई लड़की, Video देख मुंह में आ जाएगा कलेजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।