1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: मेले में चलते-चलते अचानक टूट गया झूला, उछलकर गिर पड़े लोग उसके बाद जो हुआ देखकर आत्मा कांप जाएगी

Video: मेले में चलते-चलते अचानक टूट गया झूला, उछलकर गिर पड़े लोग उसके बाद जो हुआ देखकर आत्मा कांप जाएगी

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 08, 2025 08:43 am IST,  Updated : Oct 08, 2025 08:43 am IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें झूला चलते-चलते अचानक बीच से टूट जाता है। इसके बाद दो लोग उछलकर गिर पड़ते हैं और झूले के कोने में जाकर फंस जाते हैं।

break dance jhoola viral video, two men stuck fair- India TV Hindi
झूला टूटने के बाद गिरे लोग। Image Source : IG/@AJAYSHARMA.AAP

Viral Video: त्योहारों के इस सीजन में जगह-जगह मेले का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में झूला झूलने के लिए वहां पर लोगों की भीड़ जुट रही है। मगर हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद लोग लोगों की जान हलक़ में अटक गई है। दरअसल, इस वीडियो में एक ब्रेक डांस झूला चलते-चलते अचानक से टूट गया और उसकी एक सीट से लोग उछलकर गिर गए। झूला चलने की वजह से प्लेटफॉर्म पर गिरे लोग किनारे एक कोने में जाकर फंस जाते हैं। ये नजारा देख मस्ती भरा माहौल चीख-पुकार में तब्दील हो जाता है। इस वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं और देखने के बाद हैरानी जता रहे हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो 

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ajaysharma.aap नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस में आप देख सकते हैं ब्रेक डांस झूले की अलग-अलग सीट पर कई सारे लोग सवार हैं। झूला गोल-गोल घूम ही रहा होता है कि अचानक एक सीट पलट जाती है और उसमें बैठे दो लोग नीचे गिर जाते हैं। प्लेटफॉर्म के गतिमान होने के कारण लोग झूले के कोने में जाकर फंस जाते हैं। ये सब देख लोग चीखने-चिल्लाने लगते हैं और झूला बंद कराने की गुहार लगाते हैं। हालांकि, झूला पूरी तरह से बंद होने में कुछ समय लगता है तभी बाहर से एक युवक झूले पर चढ़कर उसमें फंसे लोगों की ओर बढ़ता है मगर उस दौरान वो भी फिसल जाता है। हालांकि, 30—32 सेकंड का से वीडियो उसी समय खत्म हो जाता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को अब तक 4 करोड़ के ऊपर व्यूज और साढ़े 4 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इसे देखने के बाद यूजर्स काफी सहम गए और उन्होंने प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'एक बार बच जाऊं मां कसम जिंदगी में दोबारा मेले के आस पास नहीं भटकूंगा।' दूसरे ने लिखा कि, 'इसकी मुख्य वजह वजन का असंतुलन होगी।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'सब लोग क्यों हंस रहे हैं, ये बिल्कुल भी मजेदार नहीं है। काश वो ठीक हो!' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'अब ये कभी दोबारा झूले पर नहीं बैठेगा।' 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-
Video: गजब मास्टरनी है! ट्रेन के एसी कोच में बिना टिकट सफर कर रही थीं, TTE ने मांगा ​टिकट तो दिखाने लगीं अकड़

सऊदी अरब में पानी कहां से आता है, बिना नदी-तालाब के कैसे प्यास बुझा रहे लोग; सुनकर चौंक जाएंगे 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।