1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पश्चिम बंगाल: चुनाव प्रचार के दौरान पप्पू यादव ने काफिला रोककर खाया ऑमलेट, दिए 500 रुपए; देखें VIDEO

पश्चिम बंगाल: चुनाव प्रचार के दौरान पप्पू यादव ने काफिला रोककर खाया ऑमलेट, दिए 500 रुपए; देखें VIDEO

 Reported By: Nitish Chandra Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 21, 2026 07:53 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 08:29 pm IST

पप्पू यादव ने काफिला रोककर न केवल ऑमलेट खाया बल्कि ऑमलेट वाले को 500 रुपए भी दिए। इसका वीडियो सामने आया है।

Pappu Yadav- India TV Hindi
पप्पू यादव Image Source : VIDEO SCREENGRAB

बागडोगरा: पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में चुनाव प्रचार के दौरान पप्पू यादव ने कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो काफी चर्चा में है। दरअसल पप्पू यादव ने काफिला रोककर ऑमलेट खाया और ऑमलेट वाले को 500 रुपए भी दिए। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

वीडियो में देखा जा सकता है पप्पू यादव कार के अंदर बैठे हुए हैं और तभी उनके लिए ऑमलेट आता है। ऑमलेट लाने वाले शख्स को वह 500 रुपए भी देते हैं। इसमें एक शख्स पप्पू से पूछता है कि आपने एक ऑमलेट के 500 रुपए दे दिए तो वह मुस्कुराकर कहते हैं कि ये तो उसका हक बनता है।

पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी

आज ही पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ने की भी बात सामने आई है। दरअसल पप्पू यादव आज जब मालदा में चुनाव प्रचार के लिए गए तो भीषण गर्मी में उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। वह इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि उन्हें बिहार राज्य महिला आयोग ने आज ही नोटिस भी जारी किया है। दरअसल उन्होंने महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया। पप्पू ने कहा था, "महिलाएं किसी प्रभावशाली नेता के रूम में गए बिना राजनीति नहीं कर सकतीं। कड़वी सच्चाई यह है कि 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता है।"

 

हालांकि पप्पू तबीयत बिगड़ने का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह एक बिस्तर पर लेटे थे और उनके पास बैठे लोग उनके सिर पर पानी डालते दिखे। 

गौरतलब है कि पप्पू यादव बिहार के पूर्णिया से सांसद हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। चुनाव 23 और 29 अप्रैल को है और चुनाव के नतीजे 4 मई को सामने आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।