Viral Video : दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला ने दुबई में जीवन के वास्तविक पहलू के बारे में एक वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पोस्ट में, कीर्थना लोकेश ने काम, घरेलू जिम्मेदारियों और घर से दूर जीवन के बीच तालमेल बिठाते हुए कई प्रवासियों द्वारा सामना किए जाने वाले दैनिक संघर्षों पर चर्चा की। उन्होंने वीडियो में कहा कि लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि दुबई में जीवन हमेशा आलीशान, आरामदायक और आदर्श होता है, लेकिन विदेश में रोजमर्रा की चुनौतियों का सामना करने वालों के लिए वास्तविकता बहुत अलग हो सकती है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @keerthana_lokeshh नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें महिला ने अपनी रसोई दिखाते हुए उन्होंने बताया कि वॉशिंग मशीन से एक हफ्ते से ज़्यादा समय से पानी रिस रहा है और समस्या अभी तक हल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इन कठिनाइयों के बावजूद उन्हें अपना रोज़मर्रा का काम जारी रखना पड़ता है और खाना बनाना पड़ता है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दुबई में कई निवासियों के लिए जीवन आसान नहीं है। कैप्शन में वे लिखती हैं कि, 'दुबई में जो दिखता है वो हमेशा सच नहीं होता। चकाचौंध के पीछे हर इंसान की अपनी अलग कहानी है। कुछ लोगों के लिए ये सब आसान है... तो कुछ के लिए ये एक खामोश संघर्ष है। एक ही शहर, अलग-अलग जिंदगियां - अपनी जिंदगी की तुलना किसी और से मत करो।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे सहमति जताते हुए कहा कि उनके वीडियो संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले कई भारतीयों और अन्य प्रवासियों की वास्तविकता को दर्शाते हैं। हालांकि, कई लोगों ने कुछ असुविधाओं के आधार पर पूरे देश को एक ही नज़र से देखने की बात भी कही, जबकि अन्य ने उन्हें इस समस्या को ठीक करने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा, "सोशल मीडिया ने लोगों को यह विश्वास दिला दिया है कि विदेश जाना ही तत्काल सफलता है।" दूसरे ने लिखा कि, "पूरी बात को सामान्यीकृत करना बेहतर नहीं है... आपके वीडियो से ऐसा लगता है कि पूरे देश का निर्माण इसी तरह होता है, जो सच नहीं है... यह आपकी व्यक्तिगत समस्या है जिसे ठीक करने की आवश्यकता है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई किस देश में खूब खाई जाती है, देखते ही बेकाबू हो जाते हैं लोग; क्या आपको पता है
रेलवे ट्रैक पर पटरियों के बीच V शेप पटरी क्यों लगाई जाती है, जवाब सुनकर यकीन नहीं होगा; जान लें