सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को कभी निराश नहीं करता है। सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक आप जब भी और जितनी बार भी जाएंगे, आपको हर बार कुछ न कुछ अलग और यूनिक देखने को मिलेगा जिसमें से कई सारे पोस्ट आपको बहुत ही मस्त मनोरंजन भी करेंगे। ये वही पोस्ट होते हैं जो सबसे ज्यादा यूनिक होने के कारण या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचने के कारण वायरल होते हैं। आपने अब तक न जानें कितने सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे और अब एक नया वायरल कंटेंट देखने को समय आ गया है।
Related Stories
सनरूफ का ऐसा इस्तेमाल किया है कभी?
आपने भारत में कई लोगों को सनरूफ का एक ही इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। लोग जब भी घूमने के लिए जाते हैं तो उस सनरूफ में से कोई बाहर निकलकर वीडियो बनाता है तो कई बार बच्चे वहां से निकलकर सफर का आनंद लेते हैं मगर एक बंदे ने सनरूफ का अब तक का सबसे अनोखा इस्तेमाल किया है। वीडियो में नजर आता है कि सनरूफ को खोल दिया गया है और उसमें से गन्ना बाहर निकला हुआ दिख रहा है। कार के अंदर गन्ना ले जाना मुश्किल होता है मगर तब तक ही जब तक आपके पास सनरूफ वाली कार और इस बंदे जैसा दिमाग न हो।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर arunpanwarx नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 99 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंडिया है भाई, कुछ भी हो सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- सनरूफ का फायदा। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई वो बिहारी होगा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी की हालत देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी, Video सोशल मीडिया पर वायरल
गजब इंदौरी! सड़क पर चलती इस गाड़ी को देख आपको भी लगेगा झटका, देखें वायरल Video