1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कतर में इस समय कितना AQI है, दिल्ली जैसा हाल है या उससे भी बुरा; जवाब सुनकर यकीन नहीं होगा

कतर में इस समय कितना AQI है, दिल्ली जैसा हाल है या उससे भी बुरा; जवाब सुनकर यकीन नहीं होगा

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Dec 03, 2025 08:24 am IST,  Updated : Dec 03, 2025 11:22 am IST

Qatar Interesting Facts: सोशल मीडिया पर इन दिनों AQI और प्रदूषण को लेकर विस्तृत चर्चा चल रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि कतर में इस समय कितना AQI है ?

कतर में प्रदूषण।...- India TV Hindi
कतर में प्रदूषण। (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FREEPIK

Qatar Interesting Facts: दिल्ली समेत भारत के कई शहर इन दिनों प्रदूषण के मामले में बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मंगलवार शाम वायु गुणवत्ता और खराब हो गई और AQI 372 हो गया। हालांकि, स्थिति को सामान्य करने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। मगर, क्या आपको पता है कि खाड़ी देश कतर में इस ​समय कितना AQI है ? आज हम आपको बताएंगे कतर में प्रदूषण और AQI दोनों की क्या स्थिति है ? क्या वहां भी दिल्ली जैसा ही हाल है या दिल्ली से भी खराब।  

दिल्ली के AQI बारे में 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार शाम AQI 372 था। शहर में 15 से अधिक स्थानों पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 372 रहा, जबकि सोमवार को यह 304 और रविवार को 279 था। सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, 39 निगरानी स्टेशनों में से 16 में एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया जो गंभीर श्रेणी में आता है। बुराड़ी, आनंद विहार, मुंडका, बवाना, विवेक विहार, रोहिणी, सोनिया विहार, अशोक विहार, पंजाबी जैसी जगहों पर AQI सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। 

AQI in Qatar, AQI in Qatar LIVE, AQI in Delhi-NCR, Delhi NCR AQI Live, Delhi Pollution News, Delhi P
Image Source : FREEPIK दिल्ली में प्रदूषण। (प्रतीकात्मक फोटो)

कतर में प्रदूषण के मुख्य कारक 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कतर में प्रदूषण के मुख्य कारणों में औद्योगिक गतिविधियां, वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण क्षेत्र और कचरा प्रबंधन की चुनौतियां शामिल हैं। आइए जानते हैं प्रमुख कारकों के बारे में: 

  • गैस का उत्पादन और तेल व गैस प्रोसेसिंग कतर में वायु प्रदूषण का एक प्रमुख स्रोत है
  • यातायात की भीड़, वाहनों से निकलने वाला धुआं और ईंधन का उपयोग प्रदूषण को बढ़ाता है
  • तेज गति से हो रहा निर्माण और शहरी विकास वायु प्रदूषण में योगदान देता है
  • नगरपालिका और औद्योगिक कचरे का बड़ी मात्रा में उत्पादन, विशेष रूप से प्लास्टिक का कचरा, प्रदूषण की समस्या पैदा करता है
  • शुष्क जलवायु के कारण बार-बार आने वाली धूल भरी आंधियां और रेतीले तूफान कण प्रदूषण में महत्वपूर्ण वृद्धि करते हैं

कतर में कितना AQI है 

aqicn.org की रिपोर्ट के मुताबिक, कतर की राजधानी दोहा में वायु प्रदूषण को लेकर चिंता करने के वाजिब कारण हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दोहा को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार किया है। अब हम आपको बताते हैं कि, कतर में आखिर समय कितना AQI है ? 

AQI in Qatar, AQI in Qatar LIVE, AQI in Delhi-NCR, Delhi NCR AQI Live, Delhi Pollution News
Image Source : AQI.IN कतर में AQI के आंकड़े।

aqi.in की रिपोर्ट के मुताबिक, कतर की राजधानी दोहा में इस समय AQI 124 है, जो कि औसत श्रेणी में गिना जाता है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
सऊदी अरब में इस ​समय कितना AQI है, हालात दिल्ली से खतरनाक या बेहतर; जवाब सुनकर दिमाग हिल जाएगा
 

सऊदी अरब में पानी कहां से आता है, बिना नदी-तालाब के कैसे प्यास बुझा रहे लोग
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।