1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने मांगा रिक्शे का किराया तो भड़क गई लड़की, उसके बाद कुछ इस तरह किया बर्ताव, देखें Viral Video

शख्स ने मांगा रिक्शे का किराया तो भड़क गई लड़की, उसके बाद कुछ इस तरह किया बर्ताव, देखें Viral Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 13, 2024 05:55 pm IST,  Updated : Feb 13, 2024 05:55 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की किसी रिक्शा चालक से दुर्व्यवहार करते हुए नजर आ रही है। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि शख्स ने लड़की से रिक्शे का किराया मांग लिया।

रिक्शा चालक से बहस करती हुई लड़की- India TV Hindi
रिक्शा चालक से बहस करती हुई लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

आज भी इस समाज में कई लोग ऐसे हैं जो काम में भेदभाव करते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रिक्शा चलाना, सामान उठाने जैसे काम छोटे होते हैं और इसे करने वाले लोग भी छोटे होते हैं। इसी सोच के कारण ऐसे लोग उनसे बदतमीजी से बात करते हैं और अपना गुस्सा उनपर उतारते हैं। ऐसे कई मामले आपने देखे और सुने होंगे। ऐसे ही मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

पूरा किराया मांगने पर भड़की लड़की

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की गुस्से में रिक्शा चालक को पैसे देती है और कहती है कि, 'ऑटो ड्राइवर हो ना तो ऑटो ड्राइवर की तरह रहो।' इसके जवाब में वह शख्स कहता है कि ऑटो ड्राइवर हूं तो किराया नहीं मांगूंगा। इसके बाद वहां मौजूद दूसरी लड़की कहती है कि तो तरीके से मांगों ना। इसके बाद लड़की कुछ और भी कहती है मगर आवाज सही से सुनाई नहीं देती है। मगर रिक्शा चालक की बात सुनकर समझ में आता है कि लड़की ने बाद में पैसे देने की बात कही थी। इसके जवाब में वह शख्स कहता है कि, बाद में देने के लिए बोला तो बाद में मालिक मानेगा। इस दौरान आप ध्यान देंगे तो लड़की उस रिक्शा चालक को अपने पर्स और हाथ से थोड़ी-थोड़ी देर में मारती हुई दिखाई देगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर gharkekaleshh नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी गई है कि, रिक्शे का पूरा किराया नहीं देने के कारण नागालैंड की लड़की और बिहार के रिक्शा चालक के बीच बहस हुई। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 18 हजार लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

हेलमेट को लेकर ट्रैफिक पुलिस और युवक में छिड़ी बहस, चाबी छुड़ाने के लिए शख्स ने ऑफिसर को दांत से काटा

कमाल है! तीसरी महिला के लिए बाइक पर नहीं बची जगह, तो शख्स ने टंकी पर बैठाया, Video ने लोगों को किया हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।